
'LG ने डाली थी कश्मीरी शिक्षकों को नियमित करने में रुकावट, BJP नेता ने की थी SC में पैरवी', AAP का दावा
AajTak
अरविंद केजरीवाल ने कश्मीरी माइग्रेंट शिक्षकों को नियमित करने का दावा किया था जिसकी एक शिक्षक संघ ने निंदा करते हुए कहा था सरकार ने रुकावट डाली थी. अब इस मामले को लेकर आम आदमी पार्टी ने केजरीवाल सरकार पर हल्ला बोल दिया है.
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दावा किया था कि उनकी सरकार ने माइग्रेंट कश्मीरी शिक्षकों को नियमित किया. कश्मीरी शिक्षकों के एक संगठन के दिलीप भान ने केजरीवाल के इस दावे की निंदा करते हुए दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले से लेकर सुप्रीम कोर्ट के आदेश तक, तारीख के साथ बताया था कि दिल्ली सरकार ने उनको नियमित करने में रुकावट डाली. अब इसे लेकर सियासत तेज हो गई है.
आम आदमी पार्टी की ओर से दिलीप भान पर पलटवार करते हुए दावा किया गया है कि केजरीवाल ने कश्मीरी माइग्रेंट शिक्षकों को नियमित करने की बात की थी. उपराज्यपाल अनिल बैजल की ओर से इसमें रुकावट डाली गई थी, दिल्ली सरकार की ओर से नहीं. आम आदमी पार्टी की प्रवक्ता आतिशी ने इसे लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा है कि पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में कश्मीरी माइग्रेंट टीचर्स पर बहुत राजनीति हो रही है.
उन्होंने कहा कि फर्जी तरीके से उन्हें टीवी डिबेट में बैठाया जा रहा है. हम बताना चाहते हैं कि केंद्र सरकार के नुमाइंदे अनिल बैजल ने इन शिक्षकों का साथ नहीं दिया. आतिशी ने कहा कि वो शिक्षक अरविंद केजरीवाल के पास आए. दिल्ली सरकार ने उन्हें पक्का करने का फैसला लिया है, ये बात जब दिल्ली हाईकोर्ट में सरकार की ओर से कही गई तब अनिल बैजल ने एक नोट लिखा कि ये सर्विस का मैटर है. दिल्ली सरकार को इसमें हस्तक्षेप का कोई अधिकार नहीं है. सभी फैसले उपराज्यपाल दफ्तर लेगा.
आम आदमी पार्टी की प्रवक्ता आतिशी ने कहा कि एक और नोट लिखा गया जिसमें कहा गया कि मामले को लेकर गृह मंत्रालय के अधिकारियों के साथ चर्चा की गई जो कश्मीर के माइग्रेंट के पुनर्वास के लिए काम कर रहे हैं. दिल्ली हाईकोर्ट की डबल बेंच ने शिक्षकों को नियमित करने का फैसला सुनाया तो उपराज्यपाल की तरफ से सुप्रीम कोर्ट में SLP दाखिल की गई. पिंकी आनंद ने कोर्ट में पैरवी की जो खुद भी भारतीय जनता पार्टी की नेता हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले आठ साल में बीजेपी सरकार ने कश्मीरी पंडितों के पुनर्वास के काम और शिक्षकों को नियमित करने के काम में अड़चन डाली.
दिल्ली सरकार ने सुलझाई समस्या, नहीं पीटा ढिंढोरा
वहीं, AAP प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने दावा किया कि कश्मीरी शिक्षकों की समस्या दिल्ली सरकार ने सुलझाई लेकिन ढिंढोरा नहीं पीटा. ये मामला जब आया तब अरविंद केजरीवाल ने बताया कि उन्होंने कश्मीर के लोगों के लिए क्या-क्या किया और बीजेपी ने क्या किया. उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी के लोगों ने दिलीप भान नाम के व्यक्ति का पत्र सर्कुलेट किया, जबकि वो एसोसिएशन के नाम पर फर्जी पत्र था.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?








