
LG के IPO में लगाने होंगे 14,820 रुपये, जानिए एक लॉट पर कितनी हो सकती है कमाई
AajTak
LG Electronics India के आईपीओ से अच्छी लिस्टिंग गेन की उम्मीद की जा रही है, बुधवार को LG इलेक्ट्रॉनिक्स के IPO का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) करीब 156 रुपये है, इस हिसाब से रिटेल निवेशक को एक लॉट पर करीब 14 फीसदी यानी ₹2028 रुपये का प्रॉफिट हो सकता है.
अगर आप LG इलेक्ट्रॉनिक्स के IPO में पैसे लगाने का मन बना रहे हैं तो आपको कम से कम 14,820 रुपये लगाने होंगे. LG इलेक्ट्रॉनिक्स का आईपीओ 7 अक्टूबर को ओपन हो रहा है.
दरअसल, 1 अक्टूबर को कंपनी ने प्राइस बैंड की घोषणा कर दी है. LG Electronics India लिमिटेड के IPO का प्राइस बैंड ₹1080 से ₹1140 प्रति शेयर है. अपर प्राइस बैंड के हिसाब से आम निवेशक यानी रिटेल इंवेस्टर्स को एक लॉट के लिए कम से कम 14,820 रुपये लगाने होंगे. 13 शेयरों का एक लॉट है.
7 अक्टूबर से निवेश का मौका
एंकर इंवेस्टर्स के लिए आईपीओ का विंडो 6 अक्टूबर को खुल जाएगा. जबकि रिटेल निवेशक इस आईपीओ में 7 अक्टूबर से 9 अक्टूबर तक अप्लाई कर पाएंगे. वहीं 14 अक्टूबर को इसके शेयर मार्केट में लिस्ट हो जाएंगे.
इस आईपीओ से अच्छी लिस्टिंग गेन की उम्मीद की जा रही है, बुधवार को LG इलेक्ट्रॉनिक्स के IPO का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) करीब 156 रुपये है, इस हिसाब से रिटेल निवेशक को एक लॉट पर करीब 14 फीसदी यानी ₹2028 रुपये का प्रॉफिट हो सकता है. हालांकि GMP महज एक अनुमान है, निवेशक को हमेशा का कंपनी का प्रदर्शन को देखकर IPO में अप्लाई करना चाहिए.
बता दें,इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर की दिग्गज कंपनी ने मंगलवार 30 सितंबर को कैपिटल मार्केट नियामक के पास अपना रेड-हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (RHP) फाइल किया है. कंपनी RHP के अनुसार, एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया का IPO पूरी तरह से इसकी दक्षिण कोरियाई मूल कंपनी और प्रमोटर यूनिट एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंक द्वारा 10 रुपये प्रति फेस वैल्यू वाले 10,18,15,859 इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश होगी. कंपनी को इस इश्यू से कोई आय नहीं होगा.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










