
Leh ladakh tour package: IRCTC दे रहा लेह-लद्दाख घूमने का शानदार टूर पैकेज, जानें बुकिंग से खर्च तक सारी डिटेल्स
AajTak
IRCTC Lucknow to Ladakh Tour Package: गर्मी के मौसम में अक्सर लोग पहाड़ों की सैर पर निकल जाते हैं. अगर आप भी ऐसा ही कुछ प्लान कर रहे हैं, तो IRCTC आपको लेह-लद्दाख घूमने का शानदार मौका दे रहा है. जानें खर्च करने होंगे कितने रुपये.
IRCTC Air Tour Package: अगर आप भीषण गर्मी से दूर लद्दाख की पहाड़ियों में छुट्टी मनाने का प्लान कर रहे हैं तो IRCTC आपके लिए लेकर आया है एक शानदार पैकेज. IRCTC द्वारा जुन, जुलाई, अगस्त और सितंबर के महीने में लखनऊ से लद्दाख टूर का आयोजन किया जा रहा है. आईआरसीटीसी द्वारा एक तरफ जहां ट्रेनों के माध्यम से देश के अलग-अलग पर्यटन स्थलों का भ्रमण कराने का टूर पैकेज संचालित किया जा रहा है. वहीं, दूसरी तरफ आईआरसीटीसी द्वारा हवाई जहाज के माध्यम से भी टूर प्रोग्राम आयोजित किए जा रहे हैं. लखनऊ टू लद्दाख टूर उसी हवाई पैकेज का हिस्सा है.
कब से शुरू हो रहा ये टूर? आईआरसीटीसी (IRCTC) के क्षेत्रीय कार्यालय लखनऊ द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, यात्रियों की अधिक मांग को देखते हुए लद्दाख भ्रमण के लिये 8 दिन 7 रात का हवाई टूर पैकेज लांच किया जा रहा है. इस टूर पैकेज की शुरुआत 22 जून से होगी. पहली ट्रिप 22 जून से 29 जून तक की होगी. उसके बाद 4 जुलाई से 11 जुलाई तक, फिर 20 अगस्त से 27 अगस्त से और आखिरी ट्रिप 31 अगस्त से 7 सितंबर तक होगी.
टूर के दौरान मिलेंगी ये सुविधाएं इस टूर में यात्रियों को लखनऊ से लेह वाया नई दिल्ली जाने/आने की व्यवस्था तेजस एक्सप्रेस एवं फ्लाइट से की गई है. इस दौरान लखनऊ से नई दिल्ली के मध्य की यात्रा तेजस एक्सप्रेस द्वारा कराई जाएगी. उसके बाद दिल्ली से लेह तक का सफर हवाई जहाज से होगा. इस दौरान आईआरसीटीसी द्वारा खान-पान एवं ठहरने के लिए थ्री स्टार होटल में व्यवस्था भी की जाएगी.
लेह लद्दाख के इन खूबसूरत स्थानों का कराया जाएगा भ्रमण यात्रा के दौरान लेह में होटल स्टे के साथ स्तूप एवं मठ दर्शन, शाम वैली में लेह पैलेस, शांतिस्तूप, गुरूद्वारा, नुब्रा वैली में स्थित कैंप में रात्रि विश्राम, दिस्कीत, हुण्डर व तुर्तुक गांव एवं स्थानीय जगहों की सैर के साथ पेंन्गॉन्ग झील का भ्रमण कराया जायेगा.
कितना होगा किराया? इस पैकेज में दो व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर 44,500 रुपये प्रति व्यक्ति एवं तीन व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर 43,900 रुपये निर्धारित किए गए हैं. माता-पिता के साथ ठहरने पर प्रति बच्चे का पैकेज मूल्य 42,000 (बेड के साथ) रुपये, एवं 38,800 रुपये (बिना बेड के) होगा. पैकेज की बुकिंग पहले आओ पहले पाओ के आधार पर की जाएगी.
किस तरह कराएं बुकिंग? आईआरसीटीसी उत्तरी क्षेत्र लखनऊ के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि इस यात्रा की बुकिंग के लिए पर्यटन भवन, गोमती नगर, लखनऊ स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय से बुकिंग कराई जा सकती है. साथ ही आईआरसीटीसी की बेवसाइट से ऑनलाइन बुकिंग भी कराई जा सकती है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










