
Leave Encashment: कितनी छुट्टियों का ले सकते हैं पैसा? इस आधार पर कंपनियां करती हैं भुगतान
AajTak
कंपनियां अपने कर्मचारियों को कई तरह की छुट्टियां देती हैं. इनमें से कुछ को कर्मचारी कैश करा सकते हैं, लेकिन हर कंपनी में इसको लेकर नियम अलग-अलग होते हैं. छुट्टियों का भुगतान किस आधार पर किया जाता है. इसे समझ लीजिए.
किसी भी कंपनी में कर्मचारियों (Employees) को कुछ छुट्टियां (Leave) मिलती हैं. इनमें ऐसी भी छुट्टियां शामिल होती हैं, जिन्हें आप नहीं ले पाते हैं तो उसके बदले पैसा मिलता है. सैलरी स्ट्रक्चर (Salary Structure) में इस बात की जानकारी दी जाती है. इसे लीव इनकैशमेंट (Leave Encashment) कहा जाता है. लेकिन एक साल में कितनी छुट्टियों को आप कैश करा सकते हैं, इस बारे में पूरी जानकारी होनी चाहिए. कंपनी किस आधार पर छुट्टियों को एन्कैश करती है ये आपको मालूम होना चाहिए.
कितने तरह की होती हैं छुट्टियां
ऑर्गनाइज्ड सेक्टर की कंपनियां अपने कर्मचारियों को कई तरह की छुट्टियां देती हैं. इनमें सिक लीव (Sick Leave), कैजुअल (Casual Leave), अर्न्ड लीव (Earned) और प्रिवलेज (Privilege Leave). इनमें से अगर सिक और कैजुअल लीव को आप एक कैलेंडर ईयर में इस्तेमाल नहीं करते हैं, तो ये लैप्स हो जाती हैं. लेकिन अर्न्ड लीव और प्रिवलेज लीव के बदले में पैसा लिया जा सकता है. मतलब आप इन्हें एन्कैश करा सकते हैं. हालांकि, इन छुट्टियों को एन्कैश करने के नियम कंपनी में अलग-अलग हो सकते हैं.
कितने दिनों की छुट्टियां होती हैं कैश
सामान्य रूप से एक कैलेंडर ईयर में मैक्सिमम 30 छुट्टियों को एन्कैश कराने का नियम होता है. सरकार की तरफ से भी भी एक साल में 30 छुट्टियों के लीव इनकैशमेंट पर छूट मिलती है. हालांकि, इस मामले में कंपनियों के नियम अलग-अलग हो सकते हैं. कई कंपनियां साल खत्म होने के बाद ही छु्ट्टियों को एन्कैश कर देती हैं. वहीं, कुछ कंपनियां कर्मचारी के इस्तीफे के बाद फुल एंड फाइनल में छुट्टियों के पैसे देती हैं.
किस आधार पर होता है भुगतान?

उत्तर प्रदेश के क्रिकेटर रिंकू सिंह को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्षेत्रीय खेल अधिकारी (RSO) के पद पर नियुक्त किया है. पहले उन्हें बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) बनाने की योजना थी, लेकिन विवादों के चलते ये नियुक्ति रद्द हो गई. रिंकू के संघर्ष और सफलता की कहानी प्रेरणादायक है, जो एक सामान्य परिवार से उठकर सरकारी अफसर बने. आइए समझते हैं पूरी कहानी...

इलेक्ट्रिक कारों को लेकर लोगों को हमेशा एक डर सताता है कि क्या हो अगर रास्ते में बैटरी खत्म हो जाए. कई बार इन गाड़ियों को चलाते हुए लगता है कि क्या होता अगर एक पावर बैकअप साथ होता. ऐसा ही एक पावर बैकअप रेंज एक्सटेंडर ईवी में मिलता है. ये टेक्नोलॉजी लोगों को ईवी पर स्विच करने में मदद कर सकती है, लेकिन ये हाइब्रिड से काफी अलग है.

Chaitra Navratri 2026 Durga Ashtami: चैत्र नवरात्र की दुर्गाष्टमी बहुत ही महत्वपूर्ण तिथि मानी जाती है. इस दिन छोटी कन्याओं का पूजन करने से मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त होता है. आज कन्या पूजन के लिए 3 मुहूर्त प्राप्त होंगे. जिसमें पहला मुहूर्त आज सुबह 6 बजकर 16 मिनट से शुरू होगा और समाप्त 7 बजकर 48 मिनट पर होगा.










