
Kraigg Brathwaite: ENG के खिलाफ वेस्टइंडीज़ के कप्तान ने रचा इतिहास, 12 घंटे की बैटिंग, खेली 489 बॉल
AajTak
पिछले कुछ दिनों में टेस्ट क्रिकेट में लगातार बेहतरीन पारियां देखने को मिल रही हैं. वेस्टइंडीज़ के कप्तान क्रेग ब्रेथवेट ने भी इंग्लैंड के खिलाफ कुछ ऐसा ही कमाल किया है.
एक तरफ इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का खुमार शुरू होने को है, तो दूसरी ओर पिछले कुछ दिनों में टेस्ट क्रिकेट में बेहतरीन क्रिकेट देखने को मिला है. कराची टेस्ट में पाकिस्तानी कप्तान बाबर आज़म (Babar Azam) ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैराथन पारी खेल हर किसी को चौंकाया, तो अब वेस्टइंडीज़ के कप्तान क्रेग ब्रेथवेट ने भी कुछ ऐसा ही किया है. ब्रिजटाउन में इंग्लैंड (England) के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज़ के कप्तान क्रेग ब्रेथवेट (Kraigg Brathwaite) ने 160 रनों की बड़ी पारी खेली. खास बात यह है कि उन्होंने इसके लिए 489 बॉल खेलीं और 710 मिनट कर क्रीज़ पर रहे. यानी करीब 12 घंटे उन्होंने क्रीज़ पर बिताए. वहीं करीब 82 ओवर खुद ही बैटिंग की. मिनट और बॉल के हिसाब से यह एक रिकॉर्ड है, वेस्टइंडीज़ के लिए इससे ज्यादा मिनट क्रीज़ पर सिर्फ पूर्व कप्तान ब्रायन लारा ने ही बिताए हैं. क्रेग ब्रेथवेट ने अपनी पारी में कुल 17 चौके लगाए, ये अभी तक की सबसे धीमी पारियों में से एक गिनी जा रही है. वेस्टइंडीज़ के लिए सबसे लंबी पारी का रिकॉर्ड (Longest test inning for West Indies) • ब्रायन लारा- 778 मिनट, 400 रन नाबाद, बनाम इंग्लैंड 2004 • ब्रायन लारा- 766 मिनट, 375 रन, बनाम इंग्लैंड 1994 • क्रेग ब्रेथवेट- 710 मिनट, 160 रन, नाम इंग्लैंड 2022 • रामनरेश सरवन- 698 मिनट, 291 रन, नाम इंग्लैंड 2009 अगर सबसे लंबी टेस्ट पारी की बात करें तो यह रिकॉर्ड पाकिस्तान के हनीफ मोहम्मद के नाम है. साल 1958 में उन्होंने 337 रनों की पारी वेस्टइंडीज़ के खिलाफ खेली थी. अभी कुछ दिन पहले ही बाबर आजम ने कराची टेस्ट में भी एक ऐसा ही कमाल किया था. बाबर आजम ने 425 बॉल में 196 रनों की पारी खेली थी, जिसमें उन्होंने 603 मिनट क्रीज़ पर बिताए थे. बाबर आजम की इस दमदार पारी के कारण ही पाकिस्तान की टीम कराची टेस्ट ड्रॉ करवाने में सफल रही थी. बता दें कि ब्रिजटाउन टेस्ट में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 507 रनों का स्कोर बनाया, जवाब में वेस्टइंडीज़ ने भी पहली पारी में 411 रन बना डाले. इंग्लैंड फिर भी एक बड़ी लीड के साथ आगे बढ़ रहा है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








