
KL Rahul Wicket, Ind Vs Sa Test: कैच पर फिर बवाल, OUT दिए जाने पर KL Rahul की अफ्रीकी प्लेयर्स से बहस!
AajTak
साउथ अफ्रीका की टीम जब बैटिंग कर रही थी, उस वक्त दो कैच विवाद में आए. अब भारत की दूसरी पारी के दौरान भी कुछ ऐसा ही हुआ, जब विकेट खोने पर भारत के कप्तान केएल राहुल साउथ अफ्रीका के खिलाड़ियों संग बहस करते नज़र आए.
KL Rahul Wicket, Ind Vs Sa Test: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच जारी जोहानिसबर्ग टेस्ट मैच में कैच को लेकर लगातार बवाल छिड़ रहा है. साउथ अफ्रीका की टीम जब बैटिंग कर रही थी, उस वक्त दो कैच विवाद में आए. अब भारत की दूसरी पारी के दौरान भी कुछ ऐसा ही हुआ, जब विकेट खोने पर भारत के कप्तान केएल राहुल साउथ अफ्रीका के खिलाड़ियों संग बहस करते नज़र आए. दरअसल, भारत की दूसरी पारी के सातवें ओवर में जब मार्को जैनसन बॉलिंग कर रहे थे. उसी वक्त केएल राहुल के बैट का एज लगा और बॉल सीधा स्लिप में खड़े एडन मर्करम के पास पहुंची. साउथ अफ्रीका के फील्डर्स ने जश्न मनाना शुरू कर दिया, लेकिन केएल राहुल क्रीज़ पर ही खड़े रहे.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












