
KL Rahul T20 World Cup: '...तो चैन की नींद सो सकता हूं', वर्ल्ड कप में फॉर्म में लौटते ही राहुल का इमोशनल बयान
AajTak
टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भारतीय टीम ने एडिलेड में खेले गए मैच में बांग्लादेश को 5 रनों से हराया. मैच में केएल राहुल ने ताबड़तोड़ फिफ्टी लगाई. उन्होंने 32 बॉल पर 50 रनों की पारी खेली. इसमें 4 छक्के और 3 चौके भी जमाए. मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल भावुक हो गए...
KL Rahul T20 World Cup 2022: भारतीय टीम के स्टार ओपनर केएल राहुल अब अपनी लय में लौट आए हैं. ऑस्ट्रेलिया में टी20 वर्ल्ड कप खेल रही टीम इंडिया के लिए यह अच्छी खबर है. राहुल ने वर्ल्ड कप में बुधवार को बांग्लादेश के खिलाफ चौथा मैच खेला, जिसमें ताबड़तोड़ अंदाज में फिफ्टी लगाई.
साथ ही राहुल ने इसी मैच में फील्डिंग के दौरान एक डायरेक्ट थ्रो से खतरनाक प्लेयर लिटन दास को भी रनआउट किया. इस मैच से पहले राहुल ने तीन मुकाबलों में सिर्फ 22 रन बनाए थे. फिफ्टी लगाने के बाद राहुल प्रेस कॉन्फ्रेंस में इमोशनल नजर आए. उन्होंने कहा कि टीम जो चाहती है, जब में वह कर देता हूं, तो चैन की नींद सो सकता हूं.
टीम ने मुझे एक भूमिका सौंपी है: केएल राहुल
राहुल से मैच के बाद पूछा गया कि लगातार खराब शॉट खेलकर आउट होने के कारण वह पिछले एक सप्ताह में कैसा महसूस कर रहे थे, उन्होंने कहा, 'मेरी भावनाएं अच्छी थी. हम सभी यहां खेलने को लेकर उत्साहित थे और पिछले एक साल से विश्वकप की तैयारी कर रहे थे. मैं अच्छा प्रदर्शन करूं या ना करूं मैं हमेशा शांत बने रहने की कोशिश करता हूं.'
भारतीय उपकप्तान ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'टीम ने मुझे एक भूमिका सौंपी है और अगर टीम मुझसे जो चाहती है मैं उसे करने में सफल रहता हूं तो फिर चैन की नींद सो सकता हूं. यह हमारे लिए महत्वपूर्ण मैच था. हम सभी योगदान देना चाहते थे. आज मेरे पास मौका था. हमारे लिए प्रत्येक मैच में किसी न किसी खिलाड़ी ने योगदान दिया है.'
मुश्किल हालात में खुद को तैयार रखना सीखा है

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत से हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में अंदरूनी मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं. मोहम्मद आमिर ने 90 के दशक वाली टीम से तुलना करते हुए मौजूदा स्क्वॉड पर सवाल उठाए. शाहिद आफरीदी ने बड़े बदलाव की मांग की, जबकि शादाब खान ने प्रदर्शन से जवाब दिया. अब शादाब के बयान पर बासित अली भड़क उठे हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.










