
KL Rahul T20 WC: नॉटऑउट थे केएल राहुल, नहीं लिया रिव्यू, फ्लॉप होकर चुकानी पड़ी कीमत
AajTak
टी-20 वर्ल्ड कप में केएल राहुल की बुरी फॉर्म जारी है. पाकिस्तान के खिलाफ फ्लॉप होने के बाद केएल राहुल नीदरलैंड्स के खिलाफ भी कुछ कमाल नहीं कर पाए. हालांकि इस मैच में बुरी किस्मत ने उनके साथ धोखा दिया और वह नॉटआउट होकर भी आउट हो गए.
टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया 27 अक्टूबर को नीदरलैंड्स के खिलाफ सुपर-12 का मुकाबला खेल रही है. भारत का टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में यह दूसरा मैच है, यहां भारतीय टीम की खराब शुरुआत हुई. टॉस जीतकर बैटिंग करने वाली टीम इंडिया के उप-कप्तान केएल राहुल एक बार फिर फ्लॉप हुए. केएल राहुल सिर्फ 9 रन बनाकर ही आउट हो गए. हालांकि, इस मैच में केएल राहुल की किस्मत उनके साथ नहीं थी. क्योंकि अंपायर ने उन्हें LBW आउट दिया था, लेकिन बॉल विकेट पर लगी ही नहीं थी. ऐसे में अगर केएल राहुल यहां पर रिव्यू का इस्तेमाल करते तो शायद उनका विकेट नहीं गिरता.
It was missing Wicket and our Captain said not to take DRS 😭. I feel bad for KL rahul 💔. pic.twitter.com/QTlsZ4fMqr
केएल राहुल ने कप्तान रोहित शर्मा के साथ इसको लेकर मंथन भी किया था, लेकिन दोनों को तब लगा कि बॉल सीधा स्टम्प पर जा रही है. हालांकि, बाद में जब रिप्ले देखा गया तब साफ दिख रहा था कि बॉल स्टम्प को मिस कर रही है. इसका स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया.
Wicket was missing which delivery KL Rahul got out. pic.twitter.com/dD0DO198l5

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.

पाकिस्तान के ऑलराउंडर इमाद वसीम ने तलाक की घोषणा के दो महीने के भीतर दूसरी शादी कर ली है. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में अपने फैसलों पर पछतावा जताते हुए नई पत्नी नायला के साथ शांत और सम्मानजनक जीवन की उम्मीद जताई. वहीं पहली पत्नी सानिया अशफाक ने रिश्ते टूटने के पीछे तीसरे व्यक्ति की भूमिका सहित गंभीर आरोप लगाए हैं.







