
KL Rahul and Athiya Shetty: केएल राहुल-अथिया शेट्टी की शादी बांग्लादेश सीरीज के बाद, टीम इंडिया से मांगा ब्रेक!
AajTak
भारतीय टीम के ओपनर केएल राहुल इस महीने बांग्लादेश दौरे पर वनडे और टेस्ट सीरीज खेलेंगे. इसके साथ ही उनकी शादी की तैयारियां भी जारी हैं. वह बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी से शादी करने जा रहे हैं. इस कारण राहुल ने बीसीसीआई से ब्रेक मांगा है...
KL Rahul and Athiya Shetty: भारतीय टीम के ओपनर केएल राहुल अब जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. वह बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार सुनील शेट्टी की बेटी अथिया से शादी करने जा रहे हैं. इस बात की चर्चा मीडिया में जोरों पर है. खुद सुनील शेट्टी ने भी हाल ही में मीडिया के सामने ही इस बात की पुष्टि की थी.
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो हाल ही में चोट से ठीक होने के बाद केएल राहुल ने ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में टी20 वर्ल्ड कप खेला था. इसके बाद उन्हें न्यूजीलैंड दौरे पर खेली गई टी20 और वनडे सीरीज से आराम दिया गया था.
जनवरी के इस हफ्ते में शादी होने की पूरी उम्मीद
बीसीसीआई सूत्रों के हवाले से इन्साइडस्पोर्ट ने लिखा है कि राहुल को कोई चोट या बीमारी नहीं थी. बल्कि उन्होंने निजी कारणों से ब्रेक लिया था. ऐसे में माना जा रहा है कि उन्होंने शादी की तैयारियों के लिए ही न्यूजीलैंड दौरे से ब्रेक लिया. बता दें कि इससे पहले वर्ल्ड कप के दौरान भी अथिया शेट्टी को राहुल के साथ ऑस्ट्रेलिया में देखा गया था.
अब भारतीय टीम को पूरे दिसंबर महीने में बांग्लादेश दौरे पर वनडे और टेस्ट मैचों की सीरीज खेलना है. इस दौरान केएल राहुल की टीम इंडिया में वापसी जरूर हो रही है, लेकिन इसके बाद श्रीलंका के खिलाफ घरेलू सीरीज से राहुल को आराम दिया जाएगा. केएल राहुल ने इस ब्रेक के लिए बीसीसीआई से मांग की है. यह दोनों सीरीज जनवरी में खेली जाएगी. ऐसे में माना जा रहा है कि जनवरी के पहले या दूसरे हफ्ते में शादी होने की पूरी उम्मीद है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








