
Kevin Pietersen, Iran-Israel War: ईरान-इजरायल युद्ध के बीच फंसे केविन पीटरसन! मिसाइलें दागी, तो बदलना पड़ा फ्लाइट का रूट
AajTak
ईरान और इजरायल में जंग की शुरुआत हो चुकी है और ईरान ने 330 मिसाइलें दाग दी हैं. इसमें ड्रोन्स भी शामिल हैं. इसमें अब तक कई लोगों की भी जान जा चुकी है. इसी बीच IPL 2024 के मैच में कमेंट्री के लिए मुंबई आ रहे इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन को मुश्किलों का सामना करना पड़ा. उनकी फ्लाइट को वापस बुलाकर रूट चेंज किया गया...
Kevin Pietersen flight rerouted due to Iran-Israel War: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 सीजन में कमेंट्री कर रहे इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. रविवार (14 अप्रैल) को ईरानी ने इजरायल पर कई मिसाइलें दागी, जिस कारण से पीटरसन की फ्लाइट मुश्किल में आ गई.
पीटरसन की फ्लाइट को वापस भेजना पड़ा. साथ ही दोबारा से एक्स्ट्रा फ्यूल के साथ फ्लाइट को रूट बदलकर भेजा गया. पीटरसन IPL मैच में कमेंट्री के लिए मुंबई आ रहे थे. उन्हें मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मैच में कमेंट्री करना था.
ईरान की मिसाइलों से बचने के लिए रास्ता बदला
यह जानकारी पीटरसन ने खुद सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी है. 42 साल के पूर्व इंग्लिश प्लेयर पीटरसन ने बताया कि ईरान से दागी गई मिसाइलों से बचने के लिए उनकी फ्लाइट को वापस भेजा था. यह बहुत ही बड़े पागलपन जैसा लगा. स्टार प्लेयर ने बताया कि वो अब मुंबई पहुंच गए हैं.
पीटरसन ने लिखा, 'ठीक है, यह पहली बार है. कल रात हमारे विमान को वापस जाना पड़ा और ईंधन का एक और बड़ा भार जोड़ना पड़ा क्योंकि हमें ईरान की मिसाइलों से बचने के लिए फिर से रास्ता बदलना पड़ा. पागलपन!!!! वैसे अब मैं मुंबई के वानखेड़े में पहुंच चुका हूं. मेरा एक पसंदीदा क्रिकेट मैदान!'
बता दें कि केविन पीटरसन लगातार कमेंट्री कर रहे हैं और फिर कुछ दिनों के ब्रेक या फिर जरूरी काम से वापस अपने देश लौट जाते हैं. इसके अलावा उन्हें और भी कई जगहों पर देखा गया है. ऐसे में पीटरसन अब शायद ही कुछ दिन तक ट्रेवल करें.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.

पाकिस्तान के ऑलराउंडर इमाद वसीम ने तलाक की घोषणा के दो महीने के भीतर दूसरी शादी कर ली है. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में अपने फैसलों पर पछतावा जताते हुए नई पत्नी नायला के साथ शांत और सम्मानजनक जीवन की उम्मीद जताई. वहीं पहली पत्नी सानिया अशफाक ने रिश्ते टूटने के पीछे तीसरे व्यक्ति की भूमिका सहित गंभीर आरोप लगाए हैं.







