
Kanpur: 'मैं पापा के साथ जा रहा था लेकिन...', शिक्षक हत्याकांड में मृतक के बेटे का बड़ा खुलासा
AajTak
पुलिस ने दूसरे एंगल से जब जांच शुरू की तो जो सच्चाई सामने आई वह खौफनाक साजिश के तहत राजेश की हत्या किए जाने की निकली. सामने आया कि राजेक की पत्नी पिंकी का किसी से अवैध संबंध है. पति की करोड़ों की संपत्ति को हथियाने और अपने आशिक के साथ शादी करने की नीयत से ही इन दोनों ने मिलकर राजेश की हत्या प्लान की थी.
कानपुर में 4 नवंबर को चकेरी के कोयलानगर के रहने वाले पेशे से शिक्षक 41 साल के राजेश गौतम की कार से कुचलकर मौत हो गई थी. उस वक्त राजेश मॉर्निंग वॉक पर निकले थे. शुरूआत में पुलिस इस घटना को कार एक्सीडेंट ही मान कर चल रही थी. मगर, राजेश के भाई ने हत्या की आशंका जाहिर की थी.
पुलिस ने दूसरे एंगल से जब जांच शुरू की तो जो सच्चाई सामने आई वह खौफनाक साजिश के तहत राजेश की हत्या किए जाने की निकली. सामने आया कि राजेक की पत्नी पिंकी का किसी से अवैध संबंध है. पति की करोड़ों की संपत्ति को हथियाने और अपने आशिक के साथ शादी करने की नीयत से ही इन दोनों ने मिलकर राजेश की हत्या प्लान की थी. पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.K
पति को निपटना था, बेटे को साथ जाने से रोका
अब पता चला है कि उस दिन राजेश के 9 साल के बेटे की भी जान जा सकती थी. पूछताछ के दौरान राजेश के बेटे ने पुलिस को बताया कि 4 नवंबर को मैं भी पापा के साथ मॉर्निंग वॉक पर जाने वाला था. मगर, जैसे ही घर के बाहर निकला तो मम्मी ने मुझे घर में वापस बुलाया था. इसके बाद मुझे बाथरूम में बंद कर दिया था. मैंने पापा के साथ जाने की जिद की थी, लेकिन जाने नहीं दिया गया था. मम्मी ने बोला था ''तुम्हें पढ़ाई करनी है, कहीं नहीं जाना है.''
मामले की जांच कर रहे सैनपारा पुलिस थाने के इंचार्ज पवन कुमार का कहना है राजेश की हत्या की प्लानिंग पहले ही कर ली गई थी. जैसे ही राजेश घर से बाहर निकला पिंकी ने प्रेमी शैलेंद्र को कॉल किया. एक सीसीटीवी में पुलिस को नजर आया था कि टक्कर मारने वाली कार पहले से खड़ी थी. जैसे ही राजेश वॉक पर आए तो कार चल पड़ी और उन्हें कुचल दिया था.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











