
Kane Williamson Quits Captaincy: T20 वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन के बाद केन विलियमसन ने छोड़ी न्यूजीलैंड टीम की कप्तानी... सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट भी ठुकराया
AajTak
न्यूजीलैंड की टीम टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर 8 में भी नहीं पहुंच सकी.न्यूजीलैंड के टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद केन विलियमसन ने वनडे और टी20 टीम की कप्तानी छोड़ दी है. विलियमसन टेस्ट टीम की कप्तानी पहले ही छोड़ चुके थे.
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2024 में न्यूजीलैंड का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा और वह सुपर 8 में भी नहीं पहुंच सकी. न्यूजीलैंड को पहले अफगानिस्तान के खिलाफ 84 रनों से हार झेलनी पड़ी. फिर उसे सह मेजबान वेस्टइंडीज ने 13 रनों से हरा दिया. कीवी टीम ने इसके बाद युगांडा को 9 विकेट और पापुआ न्यू गिनी को सात विकेट से हराया. मगर ये सुपर 8 में पहुंचाने के लिए नाकाफी था. ग्रुप सी से अफगानिस्तान और वेस्टइंडीज ने प्लेऑफ में जगह बनाई.
विलियमसन के इंटरनेशनल करियर का क्या होगा?
न्यूजीलैंड के टी20 वर्ल्ड कप से जल्दी बाहर होने के बाद केन विलियमसन ने वनडे और टी20 टीम की कप्तानी छोड़ दी है. साथ ही विलियमसन ने 2024-25 सीजन के लिए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट भी ठुकरा दिया. विलियमसन टेस्ट टीम की कप्तानी पहले ही छोड़ चुके थे. हालांकि विलियमसन ने कहा कि वह कप्तानी छोड़ने और सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर निकलने के बावजूद तीनों फॉर्मट में चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे.
Some shock news from the New Zealand camp in the aftermath of their #T20WorldCup exit 😲 Details 👇https://t.co/bqg1UFstyC
33 साल के विलियमसन ने कहा, 'टीम को सभी फॉर्मेट में आगे बढ़ाने में मदद करना मेरे लिए बहुत जुनूनी है और मैं इसमें अपना योगदान देना चाहता हूं. न्यूजीलैंड की गर्मियों के दौरान विदेश में खेलने का मौका रहेगा, ऐसे में केंद्रीय अनुबंध की पेशकश को स्वीकार करने में असमर्थ हूं.' बता दें कि जनवरी के महीने में न्यूजीलैंड में बहुत कम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेला जाता है.
ट्रेंट बोल्ट की राह पर चले विलियमसन

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.












