
Kaam Trikon Yog: 2 दिन बाद बनेगा शक्तिशाली राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी किस्मत
AajTak
Kaam Trikon Yog: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 28 सितंबर को देवगुरु बृहस्पति, राहु और मंगल त्रिकोण में रहेंगे, जिससे काम त्रिकोण योग बनने वाला है. यह राजयोग 3 राशियों के लिए फायदेमंद साबित होने वाला है.
ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का एक राशि से दूसरी राशि में जाना बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है. 28 सितंबर का दिन खास, क्योंकि इस दिन देवगुरु बृहस्पति, राहु और मंगल एक विशेष स्थिति में रहेंगे. ये तीनों ग्रह त्रिकोण में होंगे, जिसके चलते काम त्रिकोण योग बन रहा है. यह शुभ योग पूरे एक महीने तक, यानी 28 सितंबर से 27 अक्टूबर तक बना रहेगा. काम त्रिकोण राजयोग तब बनता है जब राहु, गुरु और मंगल ग्रह 3, 7 और 11 वें भाव में एक साथ युति करें.
काम त्रिकोण योग को शास्त्रों में बेहद शक्तिशाली राजयोग बताया गया है. यह योग कुछ राशियों के लिए खुशहाली, उन्नति और सौभाग्य लेकर आता है. जिन जातकों की राशि पर इसका असर होगा, उनके जीवन में कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि यह राजयोग किन राशियों के लिए शुभ साबित होने वाला है.
कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि के जातकों के लिए यह योग किसी वरदान से कम नहीं होगा. आपको नई नौकरी, प्रमोशन या कार्यक्षेत्र में विशेष पहचान मिलने के योग हैं. धन लाभ होगा और निवेश के लिए यह समय उत्तम रहेगा. दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी.
धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि वालों के लिए काम त्रिकोण योग बेहद शुभ रहने वाला है. इस समय आपका भाग्य प्रबल रहेगा और रुके हुए काम आसानी से बन जाएंगे. व्यापार में मुनाफा और नौकरी में तरक्की के योग हैं. साथ ही आपको मान-सम्मान और यश की प्राप्ति होगी. यात्रा से लाभ मिलने की संभावना है.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











