
Justin Langer: ऑस्ट्रेलिया के कोच जस्टिन लैंगर का इस्तीफा, जानिए अब इस पद के दावेदार कौन?
AajTak
ऑस्ट्रेलियाई टीम के कोच जस्टिन लैंगर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. लैंगर ने श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज से ठीक पहले यह फैसला लिया. इस पद के लिए अब 6 दावेदारों के नाम सामने आ गए हैं.
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) के साथ चली लंबी बातचीत के बाद जस्टिन लैंगर ने कोच पद से इस्तीफा दे दिया है. लैंगर ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ मई 2018 में जुड़े थे, जिसके बाद उनका कार्यकाल बतौर कोच काफी सफल रहा. लैंगर के कोच रहते ऑस्ट्रेलिया ने 2019 में इंग्लैंड में एशेज सीरीज 2-2 से ड्रॉ खेलकर अपने नाम की थी और हाल ही में ऑस्ट्रेलिया में हुई एशेज सीरीज को 4-0 के अंतर से जीता. Developing story here with Justin Langer stepping down as coach. https://t.co/IBbUuXMLkM

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












