
Jonathan Trott: अफगानिस्तान टीम को कोचिंग देगा यह प्लेयर, इंग्लैंड के लिए बना चुका है हजारों रन
AajTak
जोनाथन ट्रॉट को अफगानिस्तान क्रिकेट टीम का हेड कोच नियुक्त किया गया है. 41 साल के ट्रॉट इंग्लैंड के इंटरनेशनल क्रिकेट में रनों का अंबार लगा चुके हैं.
इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर जोनाथन ट्रॉट को अफगानिस्तान क्रिकेट टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है. ट्रॉट अगस्त में अफगानी टीम के आयरलैंड दौरे के जरिए अपना पदभार संभालेंगे. गौरतलब है कि साउथ अफ्रीका के दिग्गज ऑलराउंडर लांस क्लूजनर ने टी 20 विश्व कप 2021 के बाद अफगानिस्तान टीम के हेड कोच का पद छोड़ दिया था जिसके बाद से टीम को एक हेड कोच की तलाश थी.
41 साल के जोनाथन ट्रॉट अफगानिस्तान टीम का कोच बनने को लेकर काफी उत्साहित हैं. ट्रॉट का मानना था कि अफगानिस्तान सर्वश्रेष्ठ टीमों टक्कर देने में काफी ज्यादा सक्षम है.
ट्रॉट ने कहा, 'मैं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की सबसे रोमांचक टीमों में से एक को डेवलपमेंट करना का अवसर पाकर सम्मानित और उत्साहित महसूस कर हूं. मैं ऐसे खिलाड़ियों के समूह के साथ काम करने का और इंतजार नहीं कर सकता जो स्पष्ट रूप से ऐसे स्टाइल में परिणाम देने में सक्षम हैं जो अफगानिस्तान के लोगों को गौरवान्वित करे.'
ट्रॉट का इंटरनेशनल रिकॉर्ड
जोनाथन ट्रॉट ने 52 टेस्ट, 68 वनडे और 7 टी20 इंटरनेशनल मैचों में क्रमश: 3835, 2819 और 138 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से कुल 13 शतक और 42 अर्धशतक निकले. उन्होंने आखिरी बार मई 2015 में ब्रिजटाउन में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट मैच के जरिए इंग्लैंड का आखिरी बार प्रतिनिधित्व किया था. ट्रॉट मध्यम गति के उपयोगी गेंदबाज भी रह चुके हैं.
आयरलैंड के खिलाफ होंगे 5 टी20 मैच

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.

पाकिस्तान के ऑलराउंडर इमाद वसीम ने तलाक की घोषणा के दो महीने के भीतर दूसरी शादी कर ली है. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में अपने फैसलों पर पछतावा जताते हुए नई पत्नी नायला के साथ शांत और सम्मानजनक जीवन की उम्मीद जताई. वहीं पहली पत्नी सानिया अशफाक ने रिश्ते टूटने के पीछे तीसरे व्यक्ति की भूमिका सहित गंभीर आरोप लगाए हैं.







