
Jason Warne and Jay Shah: बीसीसीआई सचिव जय शाह से मिले शेन वॉर्न के छोटे भाई जेसन, भेंट की स्पेशल बुक
AajTak
ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर शेन वॉर्न का 4 मार्च को थाईलैंड में निधन हो गया था. वॉर्न की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स (RR) ने आईपीएल के डेब्यू सीजन का खिताब जीता था.
महान स्पिनर शेन वॉर्न के छोटे भाई जेसन वॉर्न ने मंलवार को भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) के सचिव जय शाह से मुलाकात की है. इस दौरान जेसन ने जय शाह को शेन वॉन की आत्मकथा 'No Spin: My Autobiography' भी भेंट की. जय शाह ने खुद ट्विटर पर जेसन से मुलाकात की तस्वीरें शेयर की है.
जय शाह ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'शेन वॉर्न के छोटे भाई जेसन वार्न से घर पर मिलना और उनकी मेजबानी करना बहुत अच्छा लगा. हमने विश्व क्रिकेट में शेन वॉर्न के योगदान को याद किया, खास कर आईपीएल को लेकर. वह अपने पीछे एक समृद्ध विरासत छोड़ गए है. यहां पधारने एवं और वार्नी से जुड़ी ऐतिहासिक चीज भेंट करने लिए जेसन को धन्यवाद.'
30 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स (RR) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच आयोजित मुकाबले से पहले शेन वॉर्न को श्रद्धांजलि दी गई थी. इस कार्यक्रम में जेसन वॉर्न ने भी भाग लिया था. जब राजस्थान रॉयल्स ने 2008 में आईपीएल के डेब्यू सीजन का खिताब जीता था, तो शेन वॉर्न ने ही उस टीम की कप्तानी की थी. उस सीजन में राजस्थान को किसी ने भाव नहीं दिया था, ऐसे में यह वॉर्न का करिश्मा ही था जिसने टीम को चैम्पियन बना दिया.
वॉर्न ने चटकाए थे 708 विकेट
ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर शेन वॉर्न का 4 मार्च को थाईलैंड के कोह समुई में निधन हो गया था. 52 वर्षीय वॉर्न के असामयिक निधन ने दुनिया भर के क्रिकेट प्रशंसकों को झकझोर कर रख दिया था. शेन वॉर्न की मृत्यु का कारण दिल का दौरा बताया गया था. शेन वॉर्न ने कुल 145 टेस्ट मैच खेले. इस दौरान वॉर्न 25.41 की औसत से 708 विकेट चटकाए,
वॉर्न श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन (800 विकेट) के बाद टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. इसके अलावा वॉर्न ने 194 वनडे इंटरनेशनल में 293 विकेट चटकाए थे. इस दौरान उनका औसत 25.73 एवं स्ट्राइक रेट 36.3 का रहा था. वनडे इंटरनेशनल करियर ने एक बार पांच विकेट चटकाए थे.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.

पाकिस्तान के ऑलराउंडर इमाद वसीम ने तलाक की घोषणा के दो महीने के भीतर दूसरी शादी कर ली है. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में अपने फैसलों पर पछतावा जताते हुए नई पत्नी नायला के साथ शांत और सम्मानजनक जीवन की उम्मीद जताई. वहीं पहली पत्नी सानिया अशफाक ने रिश्ते टूटने के पीछे तीसरे व्यक्ति की भूमिका सहित गंभीर आरोप लगाए हैं.







