
Jahangirpuri: 'जिन्होंने दंगा किया उन्हें छोड़ दिया, हमारी दुकानें तोड़ दी', बुलडोजर एक्शन के बाद बोले जहांगीरपुरी के लोग
AajTak
Jahangirpuri: सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को दिल्ली नगर निगम के अवैध निर्माण हटाने का अभियान रोकते हुए यथास्थिति का आदेश जारी किया है. साथ ही CJI ने कहा कि गुरुवार को इस मामले की सुनवाई होगी. लेकिन बुधवार को जिन लोगों की दुकानों पर बुलडोजर चला वो काफी दुखी हैं.
दिल्ली के जहांगीरपुरी में बुधवार को उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने अवैध निर्माण व अवैध दुकानों पर बुलडोजर चलाया. हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने अवैध अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई पर रोक लगा दी है लेकिन जब तक अधिकारियों को कोर्ट का आदेश मिलता तक तक कई दुकानों पर बुलडोजर चल चुका था. जिनकी दुकानें टूटीं वे खुद को बेगुनाह बता रहे हैं. उनका कहना है कि हिंसा कोई और फैला गया और प्रशासन जख्म हमें दे गया. बुलडोजर ने उनकी दशकों पुरानी मेहनत पलभर में तबाह कर दी. जानते हैं कि उनका दर्द जिनकी दुकानों पर कार्रवाई हुई.
सुप्रीम कोर्ट के आदेश की तामील की क्या है प्रक्रिया, जहांगीरपुरी में सवा घंटे तक क्यों नहीं हुआ पालन?
'40 साल से लगा रहे थे दुकान, अब क्या करेंगे'
रेशमा अपने परिवार के साथ फुटपाथ पर गुमसुम बैठी हुई हैं. वह और उसका परिवार जहां बैठा है, उसी जगह पर वो चाय की दुकान चलाते थे. दुकान जहांगीरपुरी के हिंसा वाली जगह मस्जिद के सामने रोड की दूसरी तरफ है. एमसीडी के बुलडोजर ने उनकी चाय की दुकान तोड़ दी है. रेशमा बताती हैं कि वह 40 साल से इसी जगह पर दुकान लगाती आई हैं. 14 लोगों के परिवार का गुजारा इसी दुकान से होता है.
रेशमा कहती हैं कि उनके पूर्वज पश्चिम बंगाल से दिल्ली आए थे. रेशमा भी दिल्ली में ही जन्मी थीं. रेशमा कहती हैं कि इतने सालों में कभी यहां हिंदू-मुस्लिम के बीच कोई हिंसा नहीं हुई. इस बार ऐसी हिंसा हुई कि उन्हें अपने ही देश में बांग्लादेशी कहा जा रहा है. हम यहीं में पैदा हुए, यहीं बड़े हुए... किसी के कहने से बांग्लादेशी नहीं हो जाएंगे. दंगा किसी ने भी किया हो लेकिन उनके परिवार पर अब रोटी का संकट खड़ा हो गया है. अब हम लोग क्या करेंगे.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने ईरान के परमाणु शक्ति के बनने को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होनें कहा कि ईरान परमाणु बम नहीं बना रहा था. साथ ही खामेनेई ने ये भी कहा कि ईरान कभी परमाणु शक्ति नहीं बनना चाहता था. साथ ही खामेनेई ने कहा कि जबतक मिडिल ईस्ट में विदेशी शक्तियां रहेंगी तबतक क्षेत्र में स्थिरता नहीं रहेगी.











