
Jadeja and Ashwin, IND vs ENG Test: स्पिन पिच पर फ्लॉप हुई अश्विन और रवींद्र जडेजा की जोड़ी... ओली पोप ने बनाया धांसू रिकॉर्ड
AajTak
भारतीय टीम और इंग्लैंड के बीच हैदराबाद टेस्ट खेला गया. मैच में मेहमान इंग्लैंड टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 246 रन बनाए थे. इसके बाद भारतीय टीम ने 436 रनों का बड़ा स्कोर बनाया. मगर इसके बाद रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा की स्पिन जोड़ी बेअसर दिखी. इस वजह से ओली पोप ने रिकॉर्ड शतक लगाकर भारतीय टीम से मैच छीन लिया...
Jadeja and Ashwin, IND vs ENG Test: भारतीय टीम और इंग्लैंड के बीच 5 मैंचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला हैदराबाद में खेला गया. रविवार को मैच के चौथे दिन भारतीय टीम ने यह मुकाबला 28 रनों से गंवा दिया. मैच में मेहमान इंग्लैंड टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 246 रन बनाए थे.
इसके बाद भारतीय टीम ने 436 रनों का बड़ा स्कोर बनाया. यहां उम्मीद थी कि रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा की स्पिन जोड़ी हर बार की तरह अपना कमाल दिखाएगी और इंग्लैंड को जल्दी ही समेट देगी. टीम में तीसरे स्पिनर अक्षर पटेल भी मौजूद रहे.
जडेजा और अश्विन ने मिलकर ऐसे लुटाए रन
मगर मामला उम्मीदों के विपरीत नजर आया. दूसरी पारी में जडेजा और अश्विन की जोड़ी बिल्कुल भी नहीं चली. अश्विन ने 4.34 के इकोनॉमी रेट से 126 रन लुटाते हुए 4 विकेट झटके. जबकि जडेजा ने 3.85 के इकोनॉमी रेट के साथ 131 रन देते हुए 2 विकेट लिए.
सुनने में तो ठीक लग रहा है कि अश्विन ने 4 और जडेजा ने 2 विकेट लिए. मगर यह विकेट इंग्लिश बल्लेबाज ओली पोप की पारी के आगे फीके रहे. एक समय इंग्लैंड ने 163 रनों पर 5 विकेट गंवा दिए थे. उसके बाद पोप ने बाकी बल्लेबाजों के साथ छोटी-छोटी पार्टनरशिप करते हुए इंग्लैंड को 420 के बड़े स्कोर तक पहुंचा दिया.
डिफेंसिव फील्डिंग में विकेट टेकिंग गेंदबाजी की कमी

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत से हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में अंदरूनी मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं. मोहम्मद आमिर ने 90 के दशक वाली टीम से तुलना करते हुए मौजूदा स्क्वॉड पर सवाल उठाए. शाहिद आफरीदी ने बड़े बदलाव की मांग की, जबकि शादाब खान ने प्रदर्शन से जवाब दिया. अब शादाब के बयान पर बासित अली भड़क उठे हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.










