
IRE Vs PAK 1st T20i Highlights: पाकिस्तान की दुर्गति, टी20 वर्ल्ड कप से पहले आयरलैंड ने रौंदा, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा ...
AajTak
Ireland vs Pakistan, 1st T20I: पाकिस्तान और आयरलैंड के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच डबलिन में खेला गया. इस मुकाबले में पाकिस्तान को हार मिली. जो टी20 वर्ल्ड कप 2024 से पहले उसके लिए बड़ा झटका है. खास बात यह रही कि टी20 क्रिकेट के इतिहास में पहली बार पाकिस्तान को आयरलैंड ने मसलकर रख दिया.
Pakistan tour of Ireland 2024: आयरलैंड और पाकिस्तान 15 सालों में पहली बार टी20 इंटरनेशल में एक-दूसरे से खेल रहे थे. जहां एंडी बालबर्नी के 77 रनों की बदौलत मेजबान टीम आयरलैंड ने मेहमान पाकिस्तान को रौंद दिया. 10 मई को डबलिन में हुए इस मुकाबले में आयरलैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए पहले टी20 मैच में उसे हरा दिया. इससे पहले दोनों टीमें 2009 में टी20 वर्ल्ड कप में पहली बार आमने-सामने हुई थीं. आयरलैंड ने टी20 क्रिकेट के इतिहास में पहली बार पाकिस्तान को पटखनी दी.
पाकिस्तान ने पहले खेलते हुए इस मैच में निर्धारित 20 ओवर्स में 182/6 रनों का स्कोर खड़ा किया. पाकिस्तान की ओर से सैम अयूब (45), कप्तान बाबर आजम (57) ने मोहम्मद रिजवान (7) के आउट होने के बाद 85 रनों की दूसरे विकेट के लिए पार्टनरशिप की. 92 रन पर अयूब के आउट होने के बाद पाकिस्तान के विकेट ताश के पत्ते के तरह गिरने लगे और 123 रन के स्कोर पर आते आते उनकी आधी टीम आउट हो गई.
अंत में आकर इफ्तिखार अहमद (37) और शाहीन शाह आफरीदी (14) ने शानदार पारियां खेलीं. आयरलैंड की ओर से क्रेग यंग सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने 2 विकेट झटके.
वहीं रनचेज करते हुए आयरलैंड की शुरुआत खराब रही. पॉल स्टर्लिंग (8) लोर्कन टकर (4) जल्द आउट हो गए. इसके बाद हैरी टेक्टर (36) ने तीसरे विकेट के लिए बालबर्नी के साथ 77 रन जोड़े, जिससे पाकिस्तान के खिलाफ जीत का प्लेटफॉर्म तैयार हुआ.
Ireland win the first T20I by five wickets.#IREvPAK | #BackTheBoysInGreen pic.twitter.com/K2x9C2CVKt
रनचेज के दौरान आयरलैंड को अंतिम चार ओवरों में 40 रन की जरूरत थी, जबकि पाकिस्तान के पास नसीम शाह और शाहीन अफरीदी के एक-एक ओवर के अलावा अब्बास अफरीदी के दो ओवर थे. अब्बास ने 17वें ओवर की शुरुआत डॉकरेल के विकेट से की और पहली चार गेंदों पर सिर्फ तीन रन दिए, लेकिन फिर पांचवी गेंद पर बालवर्नी ने छक्का जड़ दिया.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








