
IPL Vs PSL: 'देखते हैं कौन IPL खेलेगा', पाकिस्तान के रमीज राजा का बयान, PSL पर किए कई दावे
AajTak
इंडियन प्रीमियर लीग के बाद अब पाकिस्तान सुपर लीग में भी अब खिलाड़ियों की नीलामी प्रक्रिया की शुरुआत हो सकती है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन रमीज राजा ने पाकिस्तान में क्रिकेट को लेकर भी एक अहम बयान दिया है.
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चेयरमैन रमीज राजा ने पाकिस्तान सुपर लीग के अगले सीजन के लिए कई मूल बदलाव के संकेत दिए हैं. विश्व क्रिकेट में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की शुरुआत के बाद कई और देशों ने भी अपने-अपने देश में अधिक से अधिक रेवेन्यू हासिल करने के लिए अलग-अलग लीग शुरू की.
ऑस्ट्रेलिया ने बिग बैश लीग, वेस्टइंडीज ने कैरिबियन प्रीमियर लीग, बांग्लादेश ने बांग्लादेश प्रीमियर लीग और श्रीलका ने लंका प्रीमियर लीग का आयोजन शुरू किया.
आर्थिक स्थिति सुधारेगी पाकिस्तान क्रिकेट का भविष्य
अक्सर पाकिस्तान सुपर लीग, बिग बैश की तुलना सबसे अधिक रेवेन्यू पाने वाली इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से की जाती है. अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चैयरमैन रमीज राजा ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) में बेहतर रेवेन्यू के लिए पाकिस्तान की लीग पाकिस्तान सुपर लीग में मूल बदलाव के संकेत दिए हैं. रमीज राजा का मानना है कि पाकिस्तान को विश्व क्रिकेट में दोबारा आदर वापस पाने के लिए स्वतंत्र रूप से अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर करना होगा.
अभी पाकिस्तान बोर्ड रेवेन्यू के लिए PSL, स्पॉन्सरशिप और ICC पर ही निर्भर है, अब पाकिस्तान बोर्ड अब अधिक रेवेन्यू के लिए पाकिस्तान सुपर लीग में इंडियन प्रीमियर लीग का मॉडल अपना सकता है. पाकिस्तान सुपर लीग के अगले सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी प्रक्रिया आयोजित की जा सकती है. अभी तक PSL में खिलाड़ियों को ड्राफ्ट के द्वारा शामिल किया जाता रहा है. रमीज राजा ने इस बात के संकेत देते हुए कहा, 'अगले साल के मॉडल पर बहस चल रही है, मैं इसे अगले साल से नीलामी मॉडल में बदलना चाहता हूं.'
'देखते हैे इसके बाद कौन खेलेगा IPL'

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.

एक समय था जब बिहार से आईपीएल में खिलाड़ियों की मौजूदगी गिनी-चुनी होती थी. लेकिन आज 7 खिलाड़ियों का इस लीग में होना राज्य के क्रिकेट इकोसिस्टम में आए बदलाव का संकेत है. यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि उस बदलाव की कहानी है जहां कभी संसाधनों की कमी से जूझने वाला राज्य अब भारतीय क्रिकेट की मुख्यधारा में अपनी जगह बना रहा है.











