
IPL Auction 2022, Rajasthan Royals: 4 मिनट में खरीदे चार विदेशी प्लेयर, इस टीम ने तोड़ा ऑक्शन में रिकॉर्ड!
AajTak
राजस्थान रॉयल्स ने इस बार कई बड़े खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ा है. शुरुआत में खिलाड़ियों की संख्या के मामले में वह पिछड़ रही थी, लेकिन ऑक्शन के आखिरी फेज़ में स्पीड को बढ़ा दिया.
IPL Auction 2022, Rajasthan Royals: इंडियन प्रीमियर लीग का मेगा ऑक्शन दो दिन तक बेंगलुरु में चला और अब सभी टीमों ने अपने स्क्वॉड को तैयार कर लिया है. मेगा ऑक्शन के दूसरे दिन सभी टीमें अपनी-अपनी झोली भरती नज़र आईं, इस दौरान राजस्थान रॉयल्स ने एक शानदार रिकॉर्ड भी अपने नाम कर दिया. दरअसल, जब ऑक्शन का आखिरी राउंड चल रहा था उस वक्त राजस्थान रॉयल्स का स्क्वॉड भी पूरा नहीं था. यानी उसके पास 18 खिलाड़ी भी नहीं थे, लेकिन उसके बाद टीम ने धड़ाधड़ खिलाड़ियों को खरीद लिया. वो भी इतना तेज़ की चार मिनट में चार विदेशी खिलाड़ी अपनी टीम में कर लिए. 4 minute mein overseas double! 😂🤭 pic.twitter.com/ikO6eB5WQ5 0:35 - 🏆 Our CEO has spoken. 🔥#RoyalsFamily | #TATAIPLAuction | @JakeLushMcCrum pic.twitter.com/cu5FH6nlVS

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.












