
IPL 2025 Mega Auction: आईपीएल 2025 के लिए नहीं होगा मेगा ऑक्शन, इम्पैक्ट प्लेयर रूल भी खत्म? जानें BCCI की मीटिंग की हर डिटेल
AajTak
IPL Mega Auction owners' meeting: आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन के लिए टीम मालिकों की बैठक हुई. इसमें कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR), सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) कई फ्रेंचाइजी मेगा ऑक्शन के खिलाफ दिखीं. वहीं इम्पैक्ट प्लेयर रूल खत्म करने की भी बात हुई. आखिर इस मीटिंग में क्या हुआ, आइए आपको बताते हैं.
IPL 2025 Mega Auction Update: आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन के लिए कितने खिलाड़ी एक टीम में रिटेन किए जाएंगे, रिटेंशन की संख्या क्या होगी? क्या इम्पैक्ट रूल होना चाहिए, इन्हीं सब बातों को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने एक मीटिंग बुधवार (31 जुलाई) को बुलाई. इस मीटिंग में मेगा ऑक्शन की प्रासंगिकता और भविष्य पर चर्चा बहस में बदल गई.
वानखेड़े स्टेडियम में बीसीसीआई हेड क्वार्टर की चौथी मंजिल पर मीटिंग में कुछ फ्रेंचाइजी मालिकों के बीच जोरदार बहस देखने को मिली. इस मीटिंग के बाद अब BCCI ने कहा कि वह आने वाले कुछ सप्ताह में फ्रेंचाइजी को अपना निर्णय बताएगा.
'क्रिकबज' की रिपोर्ट में इस मीटिंग को लेकर कई दावे किए गए हैं. रिपोर्ट में कहा गया है कि मेगा ऑक्शन को लेकर कई टीमों ने विरोध के स्वर भी दिखाए. वहीं इसे बंद करने की कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के मालिक शाहरुख खान और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की CEO काव्या मारन ने मांग कर डाली.
ध्यान रहे शाहरुख की KKR और काव्या की टीम SRH आईपीएल 2024 के फाइनलिस्ट थी. दोनों ही टीमें अपने खिलाड़ियों को साथ रखना चाहते हैं. हालांकि, इसके लिए इन दोनों ने यह तर्क दिया कि वे टीम की ब्रांड-बिल्डिंग और फैन्स इंगेजमेंट के लिए ऐसा करना चाहते हैं.
🚨 NEWS 🚨 BCCI on Wednesday organized a constructive dialogue with the owners of the 10 franchises on various subjects pertaining to the upcoming season of the #TATAIPL. Read more 🔽
काव्या मारन ने किया मिनी ऑक्शन का सपोर्ट वैसे इस मीटिंग में केकेआर को एसआरएच की मालकिन मारन का सपोर्ट मिला, जिन्होंने कहा कि उनकी फ्रेंचाइजी की प्राथमिकता हर साल मेगा ऑक्शन के बजाय मिनी ऑक्शन है. मीटिंग के बाद काव्या ने कहा- एक टीम बनाने में बहुत समय लगता है और जैसा कि चर्चा की गई है, यंग खिलाड़ियों को मैच्योर होने में भी काफी समय और इन्वेसमेंट लगता है. अभिषेक शर्मा को अपने प्रदर्शन में निरंतरता लाने में तीन साल लग गए. अन्य टीमों में भी ऐसे कई उदाहरण हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








