
IPL 2025 Auction: आईपीएल नीलामी में धूम मचाएंगे ये 3 विकेटकीपर्स, लग सकती है करोड़ों की बोली
AajTak
आईपीएल 2025 के लिए मेगा नीलामी इस महीने की आखिर में या दिसंबर की शुरुआत में हो सकती है. मेगा ऑक्शन से पहले सभी 10 फ्रेंचाइजी टीमों की ओर से कुल मिलाकर 46 खिलाड़ियों को रिटेन किया गया है. ऐसे में मेगा अब ऑक्शन पर सबकी निगाहें टिक गई हैं.
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 की मेगा नीलामी से पहले खिलाड़ियों की रिटेंशन लिस्ट गुरुवार (31 अक्टूबर) को जारी कर दी गई. मेगा ऑक्शन से पहले 10 फ्रेंचाइजी टीमों की ओर से कुल मिलाकर 46 खिलाड़ियों को रिटेन किया गया है. कोलकाता नाइट राइडर्स, मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स, राजस्थान रॉयल्स जैसी फ्रेंचाइजी टीमों ने अपने-अपने कोर ग्रुप को रिटेन किया. वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, पंजाब किंग्स अब ऑक्शन में नई रणनीति के साथ उतरेगी.
पंजाब किंग्स के पास पर्स में सबसे ज्यादा रकम
बता दें कि आईपीएल 2025 की नीलामी में पंजाब किंग्स के पास सबसे ज्यादा 110.5 करोड़ रुपये होंगे. पंजाब किंग्स ने नीलामी से पहले सिर्फ दो खिलाड़ियों (शशांक सिंह और प्रभसिमरन सिंह) को रिटेन किया था. उधर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पास पर्स में 83 करोड़ रुपये बचे हैं, जो दूसरा सर्वाधिक है. ऑक्शन में सबसे कम पर्स (41 करोड़) राजस्थान रॉयल्स के पास रहेगा.
Who has the biggest purse 💰 How many RTMs do the 🔟 teams have 🤔 Find it all here 🔽 #TATAIPL https://t.co/Lb16QlWMHh
भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) ने हाल ही में रिटेंशन को लेकर नए नियम जारी किए. इसके मुताबिक, एक फ्रेंचाइजी ज्यादा से ज्यादा 6 खिलाड़ी ही रिटेन कर सकती है. यदि किसी ने टीम 6 से कम खिलाड़ियों को रिटेन किया है, तो उस स्थिति में फ्रेंचाइजी को ऑक्शन के दौरान राइट टू मैच (RTM) कार्ड इस्तेमाल करने का मौका मिलेगा. आईपीएल 2025 का मेगा ऑक्शन इस महीने की आखिर में या दिसंबर की शुरुआत में हो सकता है.
नीलामी इन तीन विकेटकीपर्स पर रहेंगी निगाहें

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








