
IPL 2025: आईपीएल रिटेंशन की पिक्चर साफ... टीमें रिटेन कर सकेंगी इतने खिलाड़ी, RTM कार्ड की भी वापसी
AajTak
रिटेंशन और आरटीएम के लिए संयोजन चुनना आईपीएल फ्रेंचाइजी के विवेक पर निर्भर करता है. यदि कोई फ्रेंचाइजी ऑक्शन से पहले छह के बजाय केवल तीन खिलाड़ियों को रिटेन करती है, तो उन्हें मेगा नीलामी के लिए तीन 'राइट टू मैच' कार्ड दिए जाएंगे.
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 की मेगा नीलामी से पहले प्लेयर्स रिटेंशन को लेकर सस्पेंस खत्म हो गया है. आईपीएल की संचालन परिषद ने शनिवार (28 सितंबर) को फैसला किया कि सभी 10 टीमें को अधिकतम छह-छह खिलाड़ियों को बरकरार रखने (रिटेन) की अनुमति होगी. 'राइट टू मैच' (RTM) कार्ड भी इस बार ऑक्शन में लौट रहा है.
फ्रेंचाइजी टीमें जिन छह खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती हैं, वो या तो रिटेंशन के जरिए या राइट टू मैच (RTM) कार्ड का उपयोग करके किया जा सकता है. RTM कार्ड टीमों को नीलामी से पहले रिलीज किए गए खिलाड़ी के लिए सबसे ऊंची बोली से मिलान करने की अनुमति देता है.
NEWS 🚨 - IPL Governing Council announces TATA IPL Player Regulations 2025-27. READ - https://t.co/3XIu1RaYns #TATAIPL pic.twitter.com/XUFkjKqWed
रिटेंशन और आरटीएम के लिए संयोजन चुनना आईपीएल फ्रेंचाइजी के विवेक पर निर्भर करता है. यदि कोई फ्रेंचाइडी छह के बजाय केवल तीन खिलाड़ियों को रिटेन करती है, तो उन्हें मेगा नीलामी के लिए तीन RTM कार्ड दिए जाएंगे. भारतीय/विदेशी खिलाड़ियों को रिटेन करने की कोई निर्धारित सीमा नहीं है और टीमें अपने छह रिटेंशन में जितना चाहें उतने भारतीय/विदेशी खिलाड़ियों को शामिल कर सकती हैं. हालांकि टीमें अधिकतम पांच कैप्ड प्लेयर्स और अधिकतम दो अनकैप्ड खिलाड़ियों को ही रिटेन कर सकती हैं.
यदि कोई फ्रेंचाइजी 5 खिलाड़ियों को रिटेन करती है, तो पर्स से इतनी राशि काट ली जाएगी: पहले तीन रिटेंशन के लिए- 18 करोड़ रुपये, 14 करोड़ रुपये और 11 करोड़ रुपये. बाकी दो के लिए - 18 करोड़ रुपये और 14 करोड़ रुपये.
इसका मतलब यह है कि नीलामी से पहले पांच खिलाड़ियों को बरकरार रखने वाली फ्रेंचाइजी को 120 करोड़ रुपये की कुल राशि में से 75 करोड़ रुपये खर्च करने पड़ेंगे. अनकैप्ड खिलाड़ी के लिए आईपीएल ने 4 करोड़ रुपये ही रखे हैं, जैसा कि 2021 की मेगा नीलामी में था. इसका मतलब है कि छह खिलाड़ियों को रिटेन करने वाली फ्रेंचाइजी को अपने पर्स से 79 करोड़ रुपये खर्च करने होंगे और नीलामी में वो सिर्फ 41 करोड़ रुपये के साथ उतरेगी.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.

पाकिस्तान के ऑलराउंडर इमाद वसीम ने तलाक की घोषणा के दो महीने के भीतर दूसरी शादी कर ली है. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में अपने फैसलों पर पछतावा जताते हुए नई पत्नी नायला के साथ शांत और सम्मानजनक जीवन की उम्मीद जताई. वहीं पहली पत्नी सानिया अशफाक ने रिश्ते टूटने के पीछे तीसरे व्यक्ति की भूमिका सहित गंभीर आरोप लगाए हैं.







