
IPL 2024, Yashasvi Jaiswal: जायसवाल नहीं खेल पा रहे आईपीएल में 'यशस्वी' पारी, अब तक रहे फुस्स... कहीं वर्ल्ड कप खेलने का सपना टूट ना जाए!
AajTak
आईपीएल 2024 में यशस्वी जायसवाल कुछ खास नहीं कर पाए हैं. आने वाले मैचों में यशस्वी अच्छा प्रदर्शन करना चाहेगे, नहीं तो उनका टी20 वर्ल्ड कप खेलने का सपना टूट सकता है. टी20 वर्ल्ड कप 2 जून से लेकर 29 जून तक वेस्टइंडीज और यूएसए में खेला जाना है.
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के 19वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (RCB) ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को छह विकेट से हरा दिया. राजस्थान की मौजूदा सीजन में यह लगातार चौथी जीत रही और वह अंकतालिका में पहले पोजीशन पर आ चुकी है. दूसरी ओर आरसीबी की पांच मैचों में यह चौथी हार रही.
यशस्वी की फॉर्म को क्या हुआ?
राजस्थान रॉयल्स की टीम आईपीएल 2024 में शानदार खेल दिखा रही है. मगर इसके बावजूद उसके लिए चिंता का सबब यशस्वी जायसवाल हैं, जिनकी फॉर्म कुछ बढ़िया नहीं दिख रही है. 22 साल के यशस्वी ने मौजूदा आईपीएल सीजन में कुल चार पारियों में 9.75 की औसत से महज 39 रन बनाए हैं. आरसीबी के खिलाफ मैच में तो यशस्वी अपना खाता भी नहीं खोल पाए. उन्हें तेज गेंदबाज रीस टॉप्ली ने पारी की दूसरी गेंद पर ही चलता कर दिया.
IPL Points Table देखने के लिए यहां क्लिक करें
आगामी टी20 वर्ल्ड कप को देखते हुए इस आईपीएल सीजन में भारतीय खिलाड़ियों का परफॉर्मेंस काफी मायने रखने वाला है. आईपीएल में प्रदर्शन के आधार पर ही टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए भारतीय टीम का चयन होगा. टीम इंडिया के हेड कोच द्रविड़ पहले ही इस बात का संकेत दे चुके हैं. ऐसे में यशस्वी के पास भी आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करके टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में जगह बनाने का मौका है.
हालांकि यशस्वी जायसवाल ने जिस तरह का प्रदर्शन किया है, उससे वो खुद भी निराश होंगे. आने वाले मैचों में यशस्वी अच्छा प्रदर्शन करना चाहेगे, नहीं तो उनका टी20 वर्ल्ड कप खेलने का सपना टूट सकता है. टी20 वर्ल्ड कप 2 जून से लेकर 29 जून तक वेस्टइंडीज और यूएसए में खेला जाना है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








