
IPL 2024 Schedule Update: आईपीएल 2024 के पहले मैच में महेंद्र सिंह धोनी की CSK और विराट कोहली की RCB में भिड़ंत, आज होगा शेड्यूल का ऐलान
AajTak
IPL 2024 Latest Update: आईपीएल 2024 के शेड्यूल को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच पहला मैच हो सकता है. वहीं आईपीएल का शेड्यूल आज जारी हो सकता है.
IPL 2024 Schdule Update: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के शेड्यूल (Indian premier league 2024 schdule) को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. इस साल आईपीएल में पहला मैच महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और विराट कोहली (Virat Kohli) की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आ सकता है. मीडिया रिपोर्टों में इस बात का दावा किया गया है कि आईपीएल का शेड्यूल आज (गुरुवार) शाम को 5 बजे आ सकता है.
समाचार एजेंसी आईएएनएस की रिपोर्ट के मुताबिक चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आईपीएल का ओपनिंग मैच खेला जाएगा. यह मुकाबला 22 मार्च को एमए चिदम्बरम स्टेडियम में होगा.यह भी पढ़ें: Model Tania Singh suicide Case: मशहूर मॉडल तानिया सिंह ने किया सुसाइड, IPL क्रिकेटर आया जांच के लपेटे में, 'आखिरी कॉल' बनी वजह
हालांकि अब तक के जो भी अपडेट सामने आए हैं, उसमें सबसे पहले आईपीएल के पहले 15 दिनों का शेड्यूल आएगा. जिसका इंतजार किया जा रहा है. वहीं कुछ अन्य मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) आज (गुरुवार) इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का शेड्यूल जारी कर सकता है.
यह भी पढ़ें: IPL से पहले रणजी खेलिए... ईशान किशन, क्रुणाल पंड्या और दीपक चाहर को BCCI का कड़ा संदेश, खिलाड़ियों के लिए बनाया ये नियम
इससे पहले आईपीएल अध्यक्ष अरुण धूमल ने कहा था कि बीसीसीआई 22 मार्च से आईपीएल 2024 शुरू करने की योजना बना रहा है. आईपीएल 2024 के शेड्यूल की घोषणा दो हिस्सों में की जाएगी, यानी टुकड़ों में आईपीएल का शेड्यूल आएगा. सबसे पहले आईपीएल के पहले चरण के शेड्यूल की घोषणा की जाएगी, इसके बाद आम चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद आईपीएल के दूसरे शेड्यूल का ऐलान होगा.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.

पाकिस्तान के ऑलराउंडर इमाद वसीम ने तलाक की घोषणा के दो महीने के भीतर दूसरी शादी कर ली है. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में अपने फैसलों पर पछतावा जताते हुए नई पत्नी नायला के साथ शांत और सम्मानजनक जीवन की उम्मीद जताई. वहीं पहली पत्नी सानिया अशफाक ने रिश्ते टूटने के पीछे तीसरे व्यक्ति की भूमिका सहित गंभीर आरोप लगाए हैं.







