
IPL 2024 RCB vs RR Eliminator LIVE Score: एलिमिनेटर में संजू सैमसन ने जीता टॉस... RCB को दी पहले बल्लेबाजी
AajTak
IPL 2024, RCB vs RR Eliminator Match LIVE Score: आईपीएल के इस 17वें सीजन का एलिमिनेटर मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच खेला जा रहा है. यह मैच जीतने वाली टीम क्वालिफायर-2 मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी. इसके बाद यह मैच जीतने वाली टीम फाइनल में केकेआर से टकराएगी.
IPL 2024, RCB vs RR Eliminator Match LIVE Score: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और राजस्थान रॉयल्स (RR) की टीमें आमने-सामने हैं. दोनों के बीच एलिमिनेटर मुकाबला खेला जा रहा है. यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हो रहा है, जिसमें राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया.
यह मैच जीतने वाली टीम क्वालिफायर-2 मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी. इसके बाद यह मैच जीतने वाली टीम फाइनल में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से टकराएगी. यह खिताबी मुकाबला 26 मई को चेन्नई में खेला जाएगा.
लगातार 6 मैच जीतकर आ रही RCB टीम
फाफ डु प्लेसिस की कप्तानी वाली RCB प्लेऑफ से बाहर होने की कगार पर पहुंचने के बाद सनसनीखेज तरीके से चौथे स्थान तक पहुंची. पहले 8 में से 7 मैच हारने के बाद RCB ने चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर प्लेआफ में जगह बनाई. आरसीबी ने लगातार पिछले 6 मैच जीते हैं.
जबकि संजू सैमसन की कप्तानी वाली राजस्थान टीम का एक समय पर टॉप-2 में रहना तय लग रहा था, लेकिन लगातार 4 मुकाबले हारने और केकेआर के खिलाफ आखिरी मैच बारिश में धुलने के कारण वह सनराइजर्स हैदराबाद के बाद तीसरे स्थान पर रही.
पिछले मुकाबले में राजस्थान ने मारी थी बाजी

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












