
IPL 2024 Purple Cap: आईपीएल में पर्पल कैप की रेस हुई रोमांचक, टॉप 5 बॉलर्स में 3 लेफ्ट आर्म पेसर...तेज गेंदबाज बरपा रहे कहर, देखें पूरी लिस्ट
AajTak
Purple Cap in IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में रोमांचक मुकाबलों का दौर जारी है. इसी बीच पर्पल कैप की रेस में भी रोमांचक टक्कर देखने को मिल रही है. फिलहाल पर्पल कैप होल्डर चेन्नई सुपर किंग्स के मुस्ताफिजुर रहमान हैं.
IPL 2024 Purple Cap list: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) में रोमांचक मुकाबलों का दौर जारी है. फिलहाल IPL 2024 में 9 अप्रैल तक कुल 23 मैच खेले जा चुके हैं. जहां टीमों में तो पहले पायदान पर रहने को लेकर लड़ाई चल रही है, वहीं गेंदबाजों में भी पहले पायदान पर रहने को लेकर जोरदार टक्कर देखने को मिल रही है. आईपीएल में जो भी गेंदबाज सबसे ज्यादा विकेट लेता है, उसे पर्पल कैप दी जाती है. पिछली बार यानी आईपीएल के 2023 सीजन में पर्पल कैप मोहम्मद शमी ने हासिल की थी. इस बार सबसे आगे मुस्ताफिजुर रहमान चल रहे हैं.
आईपीएल 2024 में क्या है हाल? आईपीएल 2023 के अब तक खेले गए मुकाबलों को देखा जाए तो विकेट लेने के मामले में सबसे आगे चेन्नई सुपर किंग्स के बांग्लादेशी गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान हैं. बाएं हाथ के तेज गेंदबाज रहमान ने अब तक खेले गए 4 मैचों में 9 विकेट हासिल किए हैं. इसके बाद स्पिनर युजवेंद्र चहल हैं, जो 4 मैचों में 8 विकेट झटक चुके हैं.यह भी पढ़ें: IPL 2024 Points Table: पंजाब किंग्स को हराकर टॉप-5 में सनराइजर्स हैदराबाद, राजस्थान रॉयल्स अब भी टॉप पर
वहीं, नंबर तीन पर भी बाएं हाथ के तेज गेंदबाज पंजाब किंग्स के अर्शदीप सिंह हैं, अर्शदीप ने अब तक 4 मैचों में 8 विकेट लिए हैं. अर्शदीप ने कल (9 अप्रैल) को हुए मुकाबले में 4 विकेट झटके थे, इसके बाद उन्होंने लंबी छलांग मारी. वहीं पर्पल कैप के लिए नंबर 4 पर भी दिल्ली कैपिटल्स के लेफ्ट आर्म पेसर खलील अहमद हैं. खलील ने अब तक 5 मैचों में 7 विकेट झटके हैं.IPL Orange Cap की दौड़ में कौन आगे, यहां देखें पांचवें नंबर पर दाएं हाथ से तेज गेंदबाजी करने वाले पंजाब किंग्स के कगिसो रबाडा हैं. उनके नाम 5 मैचों में 7 विकेट हैं. वहीं हमने टॉप 20 गेंदबाज देखे तो उसमें सामने आया कि इस लिस्ट में एकमात्र स्पिनर केवल युजवेंद्र चहल ही हैं, वहीं बाकी 19 गेंदबाज पेसर्स हैं. यानी आईपीएल 2024 में फिलहाल पेसर्स का जलवा दिख रहा है. IPL Schedule 2024 देखने के लिए यहां क्लिक करें
आईपीएल पर्पल कैप किसे मिलती है? पर्पल कैप एक ऐसा इनाम है जो इंडियन प्रीमियर लीग के एक सीजन में सबसे अधिक विकेट लेने वाले खिलाड़ी को दिया जाता है. पर्पल कैप जीतने वाले खिलाड़ी को टूर्नामेंट के उस सीजन का सबसे बेहतरीन गेंदबाज भी कहा जा सकता है. पूरे सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज को पर्पल कैप के तौर पर 15 लाख रुपये और ट्रॉफी दी जाती है. ड्वेन ब्रावो ने 2 बार (2013, 2015) पर्पल कैप जीती, वहीं भुवनेश्वर कुमार (2016, 2017) ने भी 2 बार यह पुरस्कार जीता है.
आईपीएल में अब तक पर्पल कैप जीतने वाले प्लेयर्स की लिस्ट
विकेट

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








