
IPL 2024, MI vs KKR Live Score: हार्दिक पंड्या की टीम के लिए आज करो-मरो का मैच... थोड़ी देर में टॉस
AajTak
IPL Live Score, MI vs KKR: आईपीएल 2024 में आज मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स की टक्कर है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में है. इस मुकाबले से जुड़ी अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहिए...
IPL Live Score, MI vs KKR: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के 51वें मुकाबले में आज मुंबई इंडियंस (MI) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) आमने-सामने हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में है. मुंबई इंडियंस ने अब तक 10 में से तीन मुकाबले जीते हैं. दूसरी ओर कोलकाता नाइट राइडर्स ने 9 मुकाबले खेलकर छह में जीत हासिल की है.
इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग-11 पर भी फैन्स की निगाहें हैं. मुंबई इंडियंस की प्लेइंग-11 में बदलाव की ज्यादा संभावना नहीं दिख रही है. मुंबई की टीम पिछले मैच वाले कॉम्बिनेशन के साथ उतर सकती है. दूसरी ओर कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम में एक बदलाव तय है. तेज गेंदबाज हर्षित राणा बैन के चलते इस मैच में नहीं खेलेंगे. उनकी जगह अनुकूल रॉय को मौका मिल सकता है.
आईपीएल के इतिहास में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच अब तक 32 मुकाबले खेले जा चुके हैं. इस दौरान मुंबई इंडियंस ने 23 मैचों में जीत हासिल की है. वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स ने सिर्फ 9 मुकाबले जीते. पिछले बार जब दोनों टीमों के बीच मैच हुआ था, तो मुंंबई इंडियंस ने 5 विकेट से जीत हासिल की थी.
मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग-11: ईशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नेहाल वढेरा, टिम डेविड, मोहम्मद नबी, गेराल्ड कोएत्जी, पीयूष चावला, जसप्रीत बुमराह.
कोलकाता नाइट राइडर्स की संभावित प्लेइंग-11: फिल साल्ट (विकेटकीपर), सुनील नरेन, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, मिचेल स्टार्क, वैभव अरोड़ा, अनुकूल रॉय, वरुण चक्रवर्ती.













