
IPL 2024 Live Unsold Players List: स्टीव स्मिथ को हाथ लगी निराशा, इस तिहरे शतकवीर को भी नहीं मिला खरीदार... देखें अनसोल्ड खिलाड़ियों की लिस्ट
AajTak
इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के ऑक्शन में कई बड़े नाम ऐसे रहे, जिन्हें कोई खरीदार नहीं मिला है. इस बार ऑक्शन में 332 खिलाड़ियों की बोली लगाई गई. आइए देखते हैं अनसोल्ड खिलाड़ियों की लिस्ट...
इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के लिए 20 दिसंबर को दुबई में मिनी ऑक्शन का आयोजन हुआ. इस दौरान कई दिग्गज खिलाड़ियों की बोली लगी. मिचेल स्टार्क आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे प्लेयर बन गए. स्टार्क को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 24.75 करोड़ रुपये में खरीदा. पैट कमिंस और डेरिल मिचेल पर भी पैसों की बारिश हुई. हालांकि इस ऑक्शन में कई बड़े नाम ऐसे भी रहे जिन्हें कोई खरीदार नहीं मिला है. इसमें पूर्व कंगारू कप्तान स्टीव स्मिथ और टेस्ट क्रिकेट में तिहरा शतक लगा चुके करुण नायर भी शामिल हैं.
अनसोल्ड खिलाड़ियों की लिस्ट रिले रोसो (साउथ अफ्रीका)- बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये करुण नायर (भारत)- बेस प्राइस 50 लाख रुपये स्टीव स्मिथ (ऑस्ट्रेलिया)- बेस प्राइस 2 करोड़ मनीष पांडे (भारत)- बेस प्राइस 50 लाख रुपये फिल साल्ट (इंग्लैंड)- बेस प्राइस 1.5 करोड़ रुपये जोश इंग्लिस (ऑस्ट्रेलिया)- बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये कुसल मेंडिस (श्रीलंका)- बेस प्राइस 50 लाख रुपये लॉकी फर्ग्यूसन (न्यूजीलैंड)- बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये
जोश हेजलवुड (ऑस्ट्रेलिया)- बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये वकार सलामखिल (अफगानिस्तान)- बेस प्राइस 50 लाख रुपये आदिल राशिद (इंग्लैंड)- बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये अकील हुसैन (वेस्टइंडीज)- बेस प्राइस 50 लाख रुपये ईश सोढ़ी (न्यूजीलैंड)- बेस प्राइस 50 लाख रुपये तबरेज शम्सी (साउथ अफ्रीका)- बेस प्राइस 50 लाख रुपये मुजीब उर रहमान (अफगानिस्तान)- बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये रोहन कुन्नुमल (भारत)- बेस प्राइस 20 लाख रुपये सौरव चौहान (भारत)- बेस प्राइस 20 लाख रुपये प्रियांश आर्य (भारत)- बेस प्राइस 20 लाख रुपये मनन वोहरा (भारत)- बेस प्राइस 20 लाख रुपये मोहम्मद अरशद खान (भारत)- बेस प्राइस 20 लाख रुपये सरफराज खान (भारत)- बेस प्राइस 20 लाख रुपये राज अंगद बावा (भारत)- बेस प्राइस 20 लाख रुपये विवरांत शर्मा (भारत)- बेस प्राइस 20 लाख रुपये

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








