
IPL 2024 KKR Vs PBKS Playing 11: शिखर धवन ने बढ़ाई टेंशन, आज फिर नहीं खेलेंगे! ये हो सकती है पंजाब-कोलकाता की प्लेइंग-11?
AajTak
आईपीएल के 17वें सीजन में आज पंजाब किंग्स (PBKS) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच मुकाबला खेला जाएगा. मैच से पहले पंजाब किंग्स के लिए एक बुरी खबर आई है. उनके रेग्युलर कप्तान शिखर धवन इस मैच में भी नहीं खेलेंगे. एक बार फिर गब्बर यानी धवन की गैरमौजूदगी में सैम करन ही कमान संभालते दिखेंगे. जानिए क्या हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग-11...
IPL 2024 KKR Vs PBKS Playing 11 Prediction: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 सीजन में आज (26 अप्रैल) कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच मुकाबला खेला जाएगा. यह मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में होगा, जो शाम 7.30 बजे से शुरू खेला जाएगा.
श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली कोलकाता टीम इस समय पॉइंटस टेबल में दूसरे नंबर पर काबिज है. उसने 7 में से 5 मैच जीते और 2 हारे हैं. दूसरी ओर पंजाब किंग्स के लिए एक बुरी खबर है. उनके रेग्युलर कप्तान शिखर धवन पूरी तरह फिट नहीं हैं और इस मैच में भी नहीं खेलेंगे.
लगातार 4 मैच हारी पंजाब कर सकती है बदलाव
यह बात पंजाब टीम के स्पिन बॉलिंग कोच सुनील जोशी ने कही है. इसका मतलब है कि एक बार फिर गब्बर यानी धवन की गैरमौजूदगी में सैम करन ही कमान संभालते दिखेंगे. पंजाब ने अब तक 8 में से सिर्फ 2 मैच जीते और 6 हारे हैं. पंजाब किंग्स अभी पॉइंट्स टेबल में 9वें नंबर पर काबिज है.
इस सीजन में पंजाब टीम ने अपने पिछले 4 मैच लगातार हारे हैं. ऐसे में सैम करन अपनी प्लेइंग-11 में बड़े बदलाव कर सकते हैं. ओपनिंग में रिली रोशौ या जॉनी बेयरस्टो में से किसी एक को मौका मिलेगा, जो प्रभसिमरन सिंह के साथ शुरुआत करेंगे. दूसरी ओर केकेआर ने पिछले 5 में से 3 मैच जीते हैं. ऐसे में श्रेयस प्लेइंग-11 में बदलाव के मूड में नहीं होंगे.
पंजाब के खिलाफ केकेआर का पलड़ा भारी

मिडिल ईस्ट और अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर तनाव के बीच बांग्लादेशी खिलाड़ियों का PSL में खेलना अनिश्चित हो गया है. BCB ने साफ किया है कि अब खिलाड़ियों को पाकिस्तान भेजने से पहले सरकार की मंजूरी जरूरी होगी. सुरक्षा चिंता के कारण यह फैसला लिया गया है, जिससे कई खिलाड़ियों की उपलब्धता और इंटरनेशनल शेड्यूल पर असर पड़ सकता है.

इंडियन प्रीमियर लीग भले ही 10 टीमों के साथ दुनिया की सबसे अमीर और लोकप्रिय क्रिकेट लीग बन चुका है, लेकिन इसकी कहानी में कुछ ऐसे नाम भी हैं जो वक्त के साथ गायब हो गए. अब तक 5 टीमें ऐसी रहीं, जिन्होंने IPL में एंट्री ली, यादें छोड़ीं और फिर अचानक लीग से बाहर हो गईं. सवाल यह है कि आखिर इन टीमों के साथ ऐसा क्या हुआ...











