
IPL 2024, Hardik Pandya: हार्दिक पंड्या की बचकानी कप्तानी ने डुबोई मुंबई की लुटिया... अब प्लेऑफ की राह हुई मुश्किल!
AajTak
हार्दिक पंड्या ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले में खासा निराश किया. गेंदबाजी और बल्लेबाजी के साथ-साथ कप्तानी में भी हार्दिक अपनी छाप नहीं छोड़ पाए. जब विपक्षी बल्लेबाज तेज गेंदबाजों के खिलाफ आसानी से रन बना रहे थे, तो पंड्या ने अपने स्पिनर्स का उपयोग नहीं किया.
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 17वें सीजन में मुंबई इंडियंस (MI) का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है. पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस ने मौजूदा सीजन में अब तक छह में से चार मुकाबले गंवाए हैं और वह अंकतालिका मेें आठवें पायदान पर है. रविवार (15 अप्रैल) को मुंबई इंडियंस को अपने होमग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के हाथों 20 रनों से हार झेलनी पड़ी. आने वाले कुछ मैचों में यदि मुंबई इंडियंस का ऐसा ही प्रदर्शन बरकरार रहा तो प्लेऑफ में पहुंचने का उसका सपना टूट सकता है.
IPL Points Table देखने के लिए यहां क्लिक करें
चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने खासा निराश किया. गेंदबाजी और बल्लेबाजी के साथ-साथ कप्तानी में भी हार्दिक अपनी छाप नहीं छोड़ पाए. जब चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज तेज गेंदबाजों के खिलाफ आसानी से रन बना रहे थे तो पंड्या ने अपने स्पिनर्स का उपयोग नहीं किया. मोहम्मद नबी ने तीन ओवरों में केवल 19 और श्रेयस गोपाल ने एक ओवर में 9 रन दिए थे. यानी हार्दिक से यहां बड़ी चूक हुई.
मधवाल या शेफर्ड से नहीं करवाया आखिरी ओवर
खुद हार्दिक पंड्या ने पिछले तीन मैचों में गेंदबाजी नहीं की थी, लेकिन इस मुकाबले में वो गेंदबाजी करने उतरे. हार्दिक ने अपने शुरुआती दो ओवरों में 17 रन देकर दो विकेट लिए थे. यहां तक तो ठीक था. मगर हार्दिक आखिरी ओवर में गेंदबाजी करने आ गए, जो काफी चौंकाने वाला था. मुंबई के पास आकाश मधवाल और रोमारियो शेफर्ड का विकल्प मौजूद था, जिनके पास डेथ ओवर्स में गेंदबाजी करने का काफी अनुभव है.
हार्दिक पंड्या यदि फिट रहते तो आखिरी ओवर फेंकने में कोई हर्ज नहीं था, लेकिन वह फिट नहीं दिख रहे थे. आखिरी ओवर में हार्दिक ने काफी कमजोर गेंदबाजी की. इसका फायदा महेंद्र सिंह धोनी ने उठाया और लगातार तीन छक्के लगाए. मुंबई के कप्तान को उस ओवर में लाइन और लेंथ को लेकर जूझना पड़ा और उन्होंने महत्वपूर्ण समय पर दो वाइड भी फेंकी. हार्दिक के उस ओवर में 26 रन बने, जो बाद में उनकी टीम के लिए काफी भारी पड़ा.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








