
IPL 2024 Auction Updates: कल है IPL ऑक्शन... जानिए किस टीम के पर्स में कितने पैसे और 333 प्लेयर्स की फुल लिस्ट
AajTak
IPL 2024 के लिए मिनी ऑक्शन 19 दिसंबर को दुबई में होने वाली है. यह आईपीएल इतिहास में पहली बार होगा, जब नीलामी विदेश में होगी. आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने नीलामी के लिए 333 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया है. इस बार यह मिनी ऑक्शन भारतीय समयानुसार दोपहर 1 बजे शुरू होगी.
IPL 2024 Auction Updates: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 मिनी ऑक्शन को लेकर क्रिकेट फैन्स का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है. यह नीलामी कल (19 दिसंबर) दुबई में होने वाली है. यह आईपीएल इतिहास में पहली बार होगा, जब नीलामी विदेश में होगी. इस नीलामी में 333 खिलाड़ियों की बोली लगने वाली है.
इन प्लेयर्स की लिस्ट को IPL गवर्निंग काउंसिल ने पहले ही जारी कर दिया था. इस बार यह मिनी ऑक्शन भारतीय समयानुसार दोपहर 1 बजे शुरू होगी. नीलामी के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए 333 खिलाड़ियों में 214 भारतीय हैं, जबकि 119 विदेशी प्लेयर हैं. साथ ही इस लिस्ट में 111 कैप्ड और 215 अनकैप्ड प्लेयर हैं.
लिस्ट में 2 करोड़ बेस प्राइस वाले 23 खिलाड़ी
नीलामी के लिए लिस्ट में दो असोसिएट देशों के खिलाड़ियों को भी शामिल किया गया है. बता दें कि आईपीएल 2024 के लिए सभी 10 टीमों के पास कुल 77 खिलाड़ियों की ही जगह है. यानी शॉर्टलिस्ट किए गए 333 प्लेयर्स में से अधिकतर 77 खिलाड़ी ही बिक सकेंगे.
333 खिलाड़ियों की लिस्ट में 23 प्लेयर ऐसे हैं, जिनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए है. जबकि 13 खिलाड़ियों का बेस प्राइस 1.5 करोड़ रुपए रखा गया है. इनके अलावा 1 करोड़, 50 लाख, 75 लाख, 40 लाख, 30 लाख और 20 लाख रुपये बेस प्राइस वाले प्लयेर भी लिस्ट में शामिल हैं.
गुजरात टीम के पर्स में बचे सबसे ज्यादा पैसे

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.

पाकिस्तान के ऑलराउंडर इमाद वसीम ने तलाक की घोषणा के दो महीने के भीतर दूसरी शादी कर ली है. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में अपने फैसलों पर पछतावा जताते हुए नई पत्नी नायला के साथ शांत और सम्मानजनक जीवन की उम्मीद जताई. वहीं पहली पत्नी सानिया अशफाक ने रिश्ते टूटने के पीछे तीसरे व्यक्ति की भूमिका सहित गंभीर आरोप लगाए हैं.







