
IPL 2023: दिल्ली प्लेऑफ की रेस से बाहर, KKR-हैदराबाद की भी हालत पतली... जानें पूरा गणित
AajTak
आईपीएल 2023 में प्लेऑफ की जंग काफी रोचक हो चली है. ग्रुप स्टेज के सिर्फ 11 ही मुकाबले बचे हैं, लेकिन कोई भी टीम प्लेऑफ में जगह पक्की नहीं कर पाई है. दिल्ली कैपिटल्स प्लेऑफ की रेस से बाहर होने वाली इकलौती टीम है जिसने अबतक आठ मुकाबले गंवाए हैं.
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 16वां सीजन अब अपने आखिरी सफर की ओर बढ़ चला है. आईपीएल 2023 में शनिवार (13 मई) तक 59 मैच हो चुके हैं और सभी दस टीमों ने कम से कम 11 मैच खेल लिए हैं. अब ग्रुप स्टेज के सिर्फ 11 ही मुकाबले बचे हैं, ऐसे में प्लेऑफ की जंग अहम मोड़ पर पहुंच चुकी है. दिल्ली कैपिटल्स प्लेऑफ की रेस से बाहर होने वाली इकलौती टीम है.
दिल्ली कैपिटल्स को पंजाब किंग्स के खिलाफ 31 रनों से हार का सामना करना पड़ा था, जो उसकी मौजूदा सीजन में आठवीं हार रही. देखा जाए तो अभी तक कोई भी टीम प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की नहीं कर पाई है. आइए रेस में शामिल इन 9 टीमों के प्लेऑफ समीकरण पर एक नजर डालते हैं...
1. गुजरात टाइटन्स: डिफेंडिंग चैम्पियन गुजरात टाइटन्स का प्रदर्शन शानदार रहा है और वह प्लेऑफ में जगह बनाने के करीब है. मुंबई के खिलाफ अपने पिछले मैच में हार झेलने के बावजूद हार्दिक पंड्या की टीम 12 मैचों में 16 अंक के साथ टॉप पर कायम है. गुजरात को प्लेऑफ में जगह पक्की करने के लिए सिर्फ एक जीत की जरूरत है. गुजरात को सनराइजर्स हैदराबाद (15 मई) और आरसीबी (21 मई) के खिलाफ मुकाबले खेलने हैं.
2. चेन्नई सुपर किंग्स: धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने 12 मैचों में से सात में जीत हासिल की है और वह 15 अंकों के साथ फिलहाल दूसरे स्थान पर है. प्लेऑफ में पहुंचने के लिए सीएसके को दो में से किसी एक मैच में जीत हासिल करने की आवश्यकता होगी. चेन्नई के बाकी बचे दो मैच कोलकाता नाइट राइर्स (14 मई) और दिल्ली कैपिटल्स (20 मई) के खिलाफ हैं.
3. मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा की अगुवाई में मुंबई इंडियंस की टीम लय में आ चुकी है और वह 14 अंकों के साथ फिलहाल तीसरे पायदान पर है. आसानी से प्लेऑफ में पहुंचने के लिए मुंबई इंडियंस को बाकी दो मैच जीतने की जरूरत है. मुंबई 16 अंकों के साथ भी प्लेऑफ में जगह बना सकती है, लेकिन इसके लिए उसे बाकी टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना पड़ेगा. मुंबई को लखनऊ सुपक जायंट्स (16 मई) और सनराइजर्स हैदराबाद (21 मई) से मुकाबला खेलना है.

बांग्लादेश ने फिर दी ICC को गीदड़भभकी, टी20 वर्ल्ड कप कंट्रोवर्सी के बाद अब बोर्ड चुनाव से बढ़ा बवाल
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड इस समय बड़े विवाद में है. चुनाव में गड़बड़ी के आरोपों पर सरकारी जांच चल रही है. इस जांच को लेकर कई तरह की बयानबाजियां चल रही हैं. वहीं, आईसीसी को लेकर भी एक पूर्व प्रशासक ने खुलेआम धमकी दी है.












