
IPL 2022, Virat Kohli: पहली बार RCB से जुड़ने पर विराट हुए थे हैरान... शेयर कीं 2008 की यादें
AajTak
विराट कोहली आईपीएल के पहले सीजन से ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से जुड़े हैं. विराट ने लंबे समय तक आरसीबी की कप्तानी भी की. RCB के पॉडकास्ट के दौरान विराट ने 2008 के पहले ड्राफ्ट को याद किया.
विराट कोहली आईपीएल के पहले सीजन से ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से जुड़े हैं. विराट ने लंबे समय तक आरसीबी की कप्तानी भी की. उन्हें पहले सीजन में इस टीम में शामिल होने के लिए 50 हजार यूएस डॉलर मिले थे. जिसके बाद विराट कोहली को RCB लगातार रिटेन करती रही है. विराट कोहली ने पहले IPL ड्राफ्ट को याद करते हुए कहा कि उन्हें उस वक्त मिले एमाउंट पर भरोसा नहीं हुआ था. The RCB Podcast powered by Kotak Mahindra Bank: Trailer 10 episodes, plenty of interesting and never heard before stories about the tournament that made them the superstars they are! (1/n)#PlayBold #WeAreChallengers #TheRCBPodcast pic.twitter.com/MWPQG3IEwH

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.

एक समय था जब बिहार से आईपीएल में खिलाड़ियों की मौजूदगी गिनी-चुनी होती थी. लेकिन आज 7 खिलाड़ियों का इस लीग में होना राज्य के क्रिकेट इकोसिस्टम में आए बदलाव का संकेत है. यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि उस बदलाव की कहानी है जहां कभी संसाधनों की कमी से जूझने वाला राज्य अब भारतीय क्रिकेट की मुख्यधारा में अपनी जगह बना रहा है.











