
IPL से पहले केन विलियमसन चोटिल, बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज से बाहर
AajTak
न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन कोहनी की चोट के कारण बांग्लादेश के खिलाफ इस महीने के आखिर में होने वाली तीन वनडे इंटरनेशनल मैचों की सीरीज में नहीं खेल पाएंगे.
न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन कोहनी की चोट के कारण बांग्लादेश के खिलाफ इस महीने के आखिर में होने वाली तीन वनडे इंटरनेशनल मैचों की सीरीज में नहीं खेल पाएंगे. न्यूजीलैंड क्रिकेट के मेडिकल मैनेजर डेल शॉकल ने कहा कि विलियमसन की बाईं कोहनी में दर्द है और उन्हें तुरंत इसका उपचार करवाना होगा. शॉकल ने कहा, ‘केन ने इन गर्मियों में विभिन्न तरह से दर्द कम करने की कोशिश की, लेकिन दुर्भाग्य से इसमें सुधार नहीं हुआ. हमारा मानना है कि अब उन्हें अपनी चोट के उपचार के लिए आराम और रिहैबिलिटेशन की जरूरत है.More Related News

एक समय था जब बिहार से आईपीएल में खिलाड़ियों की मौजूदगी गिनी-चुनी होती थी. लेकिन आज 7 खिलाड़ियों का इस लीग में होना राज्य के क्रिकेट इकोसिस्टम में आए बदलाव का संकेत है. यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि उस बदलाव की कहानी है जहां कभी संसाधनों की कमी से जूझने वाला राज्य अब भारतीय क्रिकेट की मुख्यधारा में अपनी जगह बना रहा है.












