
iPhone 17 लॉन्च इवेंट में Siri और AI का नाम तक नहीं… आखिर क्यों चुप रहा Apple?
AajTak
iPhone 17 Launch Event के दौरान Tim Cook ने Siri और AI के बारे में ज्यादा बात नहीं की है. लेकिन पिछले साल का इवेंट उठा कर देखें तो लॉन्च इवेंट्स पर कंपनी ज्यादातर AI की ही बात करती रही है. इस बार ऐसा क्या हुआ जिसकी वजह से ऐपल ने AI को लेकर ना ज्यादा बात की है और ना ही अपने फोन्स में AI पावर्ड फीचर्स का दावा किया है.
iPhone 17 Series लॉन्च हो चुकी है. लेकिन कुछ सवाल हैं जो लोगों के मन में हैं. ये सवाल डिजाइन या फीचर्स को लेकर नहीं हैं, बल्कि Apple के AI प्रॉमिसेज को लेकर हैं जो कंपनी ने दो साल पहले किए थे.
पिछले दो साल के Apple Evenets को देखें तो ज्यादातर फ़ोकस AI पर दिखता था, लेकिन इस बार ऐसा क्या हुआ जो पूरे इवेंट में AI का जिक्र ना के बराबर हुआ? इतना ही नहीं, इस पूरे इवेंट में Siri के बारे में भी बात नहीं हुई.
इससे पहले तक के जितने Apple Event होते रहे हैं उसमें Siri को लेकर काफी बातें हुई हैं. लेकिन इस बार ऐसा नहीं दिखा. कुल मिला कर बात ये है कि इस Apple Event में AI को लेकर ना तो कोई बड़े ऐलान देखने को मिले और ना ही कोई ऐसा ग्राउंड ब्रेकिंग AI फीचर जो इसे दूसरों से अलग करता है.
पिछले साल के Apple Event में Apple CEO टिक कुक ने दर्जनों दफा AI के बारे में बात की और इसे Apple Intelligence बताया. इवेंट में बताया गया कि iPhone में Apple Intelligence ऐसा अद्भूत कमाल करेगा कि लोग हैरान रह जाएंगे. लेकिन इवेंट के बाद साल भर ऐपल यूजर्स इंतजार करते रहे कि कब ऐसा होगा, अब तक ऐसा हो नहीं पाया.
बेसिक AI फीचर्स
ऐसा नहीं कि iPhone में AI फीचर्स नहीं है. iPhone 16 सीरीज़ हो या iPhone 17 — इनमे AI फीचर्स काफी दिए गए हैं. बेसिक फीचर्स बेहतरीन काम करते हैं जैसे राइटिंग ऐसिस्टेंट और फोटो एडिटर. लेकिन यहां पर कंपनी अपने राइवल यानी सैमसंग और गूगल से पिछड़ती हुई साफ़ दिखती है.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











