
Indian Test Squad for Bangladesh Series: भारतीय टीम का ऐलान... बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज से वापसी करेंगे ऋषभ पंत और जसप्रीत बुमराह
AajTak
Indian Test Squad for Bangladesh Series: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली घरेलू टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले के लिए टीम का ऐलान कर दिया है. बता दें कि भारतीय टीम इसी महीने अपने घर में बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी. पहला मुकाबला चेन्नई में 19 सितंबर से, जबकि दूसरा मैच 27 सितंबर से कानपुर में होगा.
Indian Test Squad for Bangladesh Series: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली घरेलू टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले के लिए टीम का ऐलान कर दिया है. बता दें कि भारतीय टीम इसी महीने अपने घर में बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी. पहला मुकाबला चेन्नई में 19 सितंबर से, जबकि दूसरा मैच 27 सितंबर से कानपुर में होगा.
टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की भी वापसी हुई है. यह भारतीय टीम की मार्च 2024 के बाद अपनी पहली रेड-बॉल (टेस्ट) सीरीज है. पिछली सीरीज में इंग्लैंड को 4-1 से हराया था. दूसरी ओर यह सीरीज नए भारतीय हेड कोच गौतम गंभीर के लिए भी पहली रेड-बॉल सीरीज होगी.
इन 4 खिलाड़ियों को नहीं मिली जगह
इस सीरीज के साथ ही तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की भी वापसी हो रही है. उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप फाइनल के बाद से ब्रेक लिया था. यह फाइनल 29 जून को हुआ था. साथ ही दूसरे विकेटकीपर के तौर पर ध्रुव जुरेल को चुना गया.
पहले टेस्ट के लिए श्रेयस अय्यर, देवदत्त पडिक्कल, ईशान किशन और ऋतुराज गायकवाड़ को जगह नहीं मिली है. केएल राहुल को बतौर बल्लेबाज शामिल किया गया है. कप्तानी रोहित शर्मा ही संभालेंगे. जबकि बतौर स्पिनर आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव को चुना गया.
पंत की 634 दिनों के बाद टेस्ट टीम में वापसी

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत से हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में अंदरूनी मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं. मोहम्मद आमिर ने 90 के दशक वाली टीम से तुलना करते हुए मौजूदा स्क्वॉड पर सवाल उठाए. शाहिद आफरीदी ने बड़े बदलाव की मांग की, जबकि शादाब खान ने प्रदर्शन से जवाब दिया. अब शादाब के बयान पर बासित अली भड़क उठे हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.










