
India Vs Zimbabwe 5th Match Highlights: जिम्बाब्वे को रौंदकर भारतीय टीम ने पाकिस्तान को पछाड़ा... दुश्मन के घर में बने सब के बॉस
AajTak
India Vs Zimbabwe 5th Match Highlights: भारतीय टीम और जिम्बाब्वे के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला रविवार को खेला गया. यह मैच हरारे स्पोर्ट्स में हुआ, जिसमें भारतीय टीम ने 42 रनों से जीत दर्ज की. इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने विदेश में टी20 मुकाबले जीतने के मामले में पाकिस्तान को पछाड़ दिया है.
India Vs Zimbabwe 5th Match Highlights: शुभमन गिल की कप्तानी में युवा भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे को उसी के घर में 5 मैचों की टी20 सीरीज में 4-1 से हराया है. दोनों टीमों के बीच सीरीज का आखिरी मुकाबला हरारे स्पोर्ट्स में रविवार (14 जुलाई) को खेला गया, जिसे भारतीय टीम ने 42 रनों से जीत लिया. इसके साथ ही गिल ब्रिगेड ने सीरीज पर 4-1 से कब्जा जमा लिया है.
सीरीज का आखिरी मुकाबला जीतने के साथ ही भारतीय टीम ने एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. साथ ही इस मामले में पाकिस्तान को पछाड़ दिया है.
भारतीय टीम ने विदेशी जमीन पर रचा इतिहास
दरअसल, जिम्बाब्वे को हराने के साथ ही भारतीय टीम अब विदेश में सबसे ज्यादा 51 टी20 मुकाबले जीतने वाली पहली टीम बन गई है. भारतीय टीम ने अब तक 82 टी20 मुकाबले विदेशी जमीन पर खेले हैं, जिसमें से 51 मैच जीते और 27 हारे हैं. 3 मैच टाई और 1 बेनतीजा रहा है.
दूसरे नंबर पर पाकिस्तान है, जिसने विदेशी जमीन पर 95 में से 50 टी20 मुकाबले जीते हैं. इस तरह पाकिस्तान को पछाड़ दिया और अब दुश्मन यानी विपक्षी टीम के घर में जीत के मामले में सब के बॉस बन गए हैं.
विदेश में सबसे ज्यादा टी20 जीत का रिकॉर्ड

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












