
India vs West Indies T20 Series: हार के साथ खत्म हुई ये 'महत्वहीन' सीरीज, हार्दिक पंड्या की कप्तानी ने डुबोई टीम की लुटिया
AajTak
टीम इंडिया को वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 मुकाबले में 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. इस हार के साथ ही हार्दिक पंडया की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने टी20 सीरीज को भी 2-3 से गंवा दिया. टी20 सीरीज में हार के बाद हार्दिक पंड्या की कप्तानी पर सवाल खड़े हो रहे हैं.
टीम इंडिया का वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा. वर्ल्ड रैंकिंग में नंबर-1 पर काबिज भारत को आखिरी टी20 मुकाबले में आठ विकेट से हार झेलनी पड़ी. रविवार (13 अगस्त) को फ्लोरिडा के सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने वेस्टइंडीज को जीत के लिए 166 रनों का टारगेट दिया था, जिसे उसने 12 गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया. इस हार के साथ ही हार्दिक पंडया की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने टी20 सीरीज को 2-3 से गंवा दिया.
हार्दिक पंड्या ने लिए अटपटे फैसले
टी20 सीरीज में हार के बाद हार्दिक पंड्या की कप्तानी पर सवाल खड़े हो रहे हैं. देखा जाए तो हार्दिक ने इस टी20 सीरीज में कई अटपटे फैसले लिए. स्पिनर अक्षर पटेल किसी मैच में बॉलिंग की शुरुआत करते दिखाई दिए, वहीं किसी मैच में उन्हें गेंदबाजी करने का मौका तक नहीं मिला. विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन और खुद कप्तान हार्दिक पंड्या की बैटिंग पोजीशन तय नहीं दिखी. हार्दिक साथी तेज गेंदबाज मुकेश कुमार का भी सही ढंग से इस्तेमाल करने में असफल रहे. पांचवें टी20 मैच में वह पहला ओवर किसी स्पिनर से करा सकते थे, लेकिन वह खुद गेंदबाजी करने के लिए आ गए.
कप्तानी में IPL जैसा टच नहीं दिखा
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में हार्दिक पंड्या की कप्तानी में काफी पैनापन दिखाई देता है. बतौर कप्तान उन्होंने गुजरात टाइटन्स (GT) को लगातार दो आईपीएल सीजन के फाइनल में पहुंचाया/ एक मौके पर तो उनकी टीम टाइटल जीतने में सफल रही. आईपीएल में हार्दिक अपने खिलाड़ियों पर काफी भरोसा जताते हैं और वो एक गेमप्लान के तहत फील्ड पर उतरते हैं. गुजरात टाइटन्स के लिए खेलते समय हार्दिक की बैटिंग पोजीशन तय रहती है और वह खुद को भी काफी बैक करते हैं. आईपीएल में शानदार कप्तानी के चलते ही हार्दिक की लीडरशिप पर बोर्ड ने भरोसा जताया था. लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में हार्दिक की कप्तानी में चमक गायब दिखी.
टीम इंडिया की हार पर फूटा इस दिग्गज का गुस्सा, द्रविड़-हार्दिक को सुनाई खरी-खोटी

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








