
India vs Sri Lanka series Schedule: भारत-श्रीलंका सीरीज का शेड्यूल जारी... गौतम गंभीर करेंगे आगाज, जानिए कब होंगे मुकाबले
AajTak
India vs Sri Lanka series Schedule: जिम्बाब्वे दौरे के बाद भारतीय क्रिकेट टीम को श्रीलंका दौरे पर जाना है, जहां 3 मैचों की टी20 और फिर 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है. इन दोनों ही सीरीज का शेड्यूल जारी कर दिया गया है. यह भारतीय टीम के नए हेड कोच गौतम गंभीर का पहला दौरा होगा.
India vs Sri Lanka series Schedule: भारतीय क्रिकेट टीम इस समय जिम्बाब्वे दौरे पर है, जहां वो 5 मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है. इसके बाद उसे श्रीलंका दौरे पर जाना है, जहां 3 मैचों की टी20 और फिर 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है. इन दोनों ही सीरीज का शेड्यूल जारी कर दिया गया है.
पिछले ही महीने रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप खिताब जीता है. इस टूर्नामेंट के बाद ही बतौर कोच राहुल द्रविड़ का कार्यकाल खत्म हो गया है. ऐसे में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने पूर्व ओपनर गौतम गंभीर को नया हेड कोच बनाया है.
श्रीलंका सीरीज से आगाज करेंगे गंभीर
अब गंभीर इस श्रीलंका दौरे से ही अपनी कोचिंग का आगाज करेंगे. बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद शुभमन गिल की कप्तानी में युवा भारतीय टीम जिम्बाब्वे दौरे पर गई है. यहां दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है. इसके बाद भारतीय टीम श्रीलंका दौरे पर जाएगी.
हालांकि अभी तक श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान नहीं किया गया है. बताया जा रहा है कि इसी हफ्ते के आखिर में टीम का ऐलान कर दिया जाएगा. इस दौरे के लिए भारतीय टी20 टीम की कप्तानी हार्दिक पंड्या को सौंपी जा सकती है. जबकि वनडे की कमान केएल राहुल को दी जा सकती है.
इसका कारण रोहित शर्मा का आराम रहेगा. रिपोर्ट्स की मानें तो रोहित इस दौरे से भी आराम ले सकते हैं. जबकि वो वर्ल्ड कप के बाद ही टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके हैं. ऐसे में टी20 में हार्दिक और वनडे में राहुल कप्तान हो सकते हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.

पाकिस्तान के ऑलराउंडर इमाद वसीम ने तलाक की घोषणा के दो महीने के भीतर दूसरी शादी कर ली है. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में अपने फैसलों पर पछतावा जताते हुए नई पत्नी नायला के साथ शांत और सम्मानजनक जीवन की उम्मीद जताई. वहीं पहली पत्नी सानिया अशफाक ने रिश्ते टूटने के पीछे तीसरे व्यक्ति की भूमिका सहित गंभीर आरोप लगाए हैं.







