
India vs Sri Lanka 2022: चोटिल खिलाड़ियों से कैसे बनेगा प्लेइंग 11? देखें क्रिकेट अड्डा
AajTak
India vs Sri Lanka 2022: क्रिकेट का मैदान कभी खाली नहीं हो सकता, एक सीरीज हाल ही खत्म हुई तो अब एक और सीरीज शुरू होने जा रही है. ये सीरीज भारत और श्रीलंका के बीच में होनी है लेकिन इससे पहले ही दोनों ही देशों की टीम के खिलाड़ियों के हालात कुछ नाजुक से लग रहे हैं. एक तरफ जहां श्रीलंका के जाने माने खिलाड़ी को कोरोना होने की खबर आई तो भारतीय टीम में भी खिलाड़ी चोटिल हैं अब इस बीच ये देखना दिलचस्प होगा कि कैसे ये सीरीज पूरी होगी और कौनसे खिलाड़ी प्लेइंग 11 में हो सकते हैं. देखें क्रिकेट अड्डा.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












