
India vs Sri Lanka: जब खतरनाक हो गई थी कोटला की पिच, रद्द करना पड़़ा था भारत-श्रीलंका मैच
AajTak
साल 2009 में दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में श्रीलंका-भारत के बीच हुआ वनडे मुकाबला रद्द कर देना पड़ा था. इसके पीछे की वजह पिच का खराब होना था. पिच इतनी घटिया थी कि श्रीलंका के कई बल्लेबाज चोटिल हो गए थे. आईसीसी की ओर से कोटला को एक साल के लिए बैन कर दिया गया था.
दिल्ली का फिरोज शाह कोटला (अब अरुण जेटली स्टेडियम) मैदान कई ऐतिहासिक क्रिकेटिंग लम्हों का गवाह रहा है. इसी मैदान पर अनिल कुंबले ने पाकिस्तान के खिलाफ एक पारी में दस विकेट चटका दिए थे. वहीं, मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने इसी मैदान पर अपना 35वां टेस्ट शतक लगाकर सुनील गावस्कर को पीछे छोड़ा था. कामयाबी के साथ-साथ यह मैदान कुछ विवादों की वजह से भी सुर्खियां में रह चुका है.
खराब पिच के चलते रद्द हुआ मैच
साल 2009 में आज ही के दिन (27 दिसंबर) इस मैदान पर एक ऐसा मुकाबला किया गया जिसने बीसीसीआई की छवि पर बट्टा लगाने का काम किया. श्रीलंका और भारत के बीच हुआ वह वनडे मुकाबला खराब पिच के चलते बीच में ही रद्द कर देना पड़ा था. उस मुकाबले में कोटला की पिच इतनी घटिया थी कि श्रीलंका के कई बल्लेबाज चोटिल हो गए थे. गेंद पिच पर टप्पा खाकर अजीब तरीके से उछल रही थी और कई बार गेंदें खिलाड़ियों के कोहनी, कंधे और फिंगर पर जाकर लगीं.
मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. भारतीय टीम की ओर से सुदीप त्यागी को डेब्यू करने का मौका मिला, वहीं श्रीलंका के लिए मिलिंडा पुष्पकुमारा अपना पहला वनडे मुकाबला खेलने उतरे. भारतीय टीम को काफी शानदार शुरुआत मिली क्योंकि पहली ही गेंद पर जहीर खान ने उपुल थरंगा को बोल्ड कर दिया. थरंगा के आउट होने के साथ ही पिच ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया.
जैसे-जैसे ओवर बीत रहे थे पिच पर खेलना और मुश्किल होता जा रहा था. पिच पर जहां घास थी वहां गेंद पड़ने के बाद अचानक से काफी उछल जा रही थी. जहां घास नहीं थी वहां टप्पा पड़ने पर गेंद एकदम नीचे रह रही थी. इसी कड़ी में आशीष नेहरा की गेंद तिलकरत्ने दिलशान की कोहनी के ऊपर लगी और दिलशान दर्द से कराह उठे.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








