
India vs South Africa, World Cup: भारत या साउथ अफ्रीका... कौन है ताकतवर? टीम इंडिया को सेमीफाइनल में ना ले डूबे ये कमजोरी
AajTak
वनडे वर्ल्ड कप 2023 में मेजबान भारतीय टीम ने अब तक अपने सभी 5 मैच जीत लिए हैं. इसी के साथ रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम मौजूदा पॉइंट्स टेबल में टॉप पर काबिज है. दूसरी ओर साउथ अफ्रीका भी धमाकेदार प्रदर्शन कर रही है. उसने भी अपने 5 में से 4 मुकाबले जीत लिए हैं. आइए जानते हैं दोनों टीमों की ताकत और कमजोरी...
Team India, ODI World Cup 2023: भारत की मेजबानी में खेला जा रहा आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में अब सेमीफाइनल की जंग काफी रोचक हो गई है. रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने अब तक 5 मैच खेले और सभी में जीत दर्ज की है. इसके अलावा साउथ अफ्रीका भी धमाकेदार प्रदर्शन कर रही है. उसने भी अपने 5 में से 4 मुकाबले जीत लिए हैं.
इस वर्ल्ड कप में अफ्रीकी टीम ने अपनी बैटिंग से सभी टीमों को धूल चटाई है. उसने अब तक टूर्नामेंट में टॉप-2 हाइएस्ट स्कोर बनाए हैं. उसने श्रीलंका के खिलाफ 428/5 और इंग्लैंड के खिलाफ 399/7 का स्कोर बनाया था, जबकि भारतीय टीम ने सभी मुकाबले चेज करते हुए जीते हैं.
5 नवंबर को होगा भारत Vs साउथ अफ्रीका मैच
भारत की टक्कर में न्यूजीलैंड को भी तगड़ी टीम माना जा रहा था, लेकिन 22 अक्टूबर को ही भारतीय टीम ने कीवी टीम को करारी शिकस्त देकर खुद को बेस्ट साबित किया. मगर साउथ अफ्रीका से भारत की टक्कर बाकी है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला 5 नवंबर को खेला जाएगा. तब पता चलेगा कि कौन सी टीम बेस्ट है.
यदि आंकड़ों पर नजर डालें तो दोनों ही टीमों में अभी भी कुछ बड़ी कमजोरियां नजर आती हैं. ऐसी ही एक कमजोरी भारतीय टीम में भी है. फैन्स को डर है कि कहीं ये कमजोरी सेमीफाइनल में भारी ना पड़ जाए. यह कमजोरी पहले बैटिंग करते हुए मैच जीतने की है. यानी कि अब तक भारतीय टीम ने वर्ल्ड कप के सभी 5 मैचों को चेज करते हुए जीता है.
ऐसे में रोहित एंड ब्रिगेड को यह पता नहीं है कि यदि उनको पहले बैटिंग करना पड़ जाए तो क्या वो मैच जीतने की काबिलियत रखते हैं या नहीं. पहले बैटिंग करने में बल्लेबाजों के साथ गेंदबाजों की भी अग्निपरीक्षा होगी. क्योंकि पहले बैटिंग करने पर बल्लेबाजों के सामने बड़ा स्कोर बनाने का दबाव होता है. इसके बाद गेंदबाजों पर टारगेट डिफेंड करने का बड़ा दबाव होता है. तभी भारतीय टीम अपनी असली काबिलियत का अंदाजा भी होगा.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








