
India Vs South Africa Series: भारतीय सीरीज से मालामाल होगा साउथ अफ्रीका, 29 दिन में करेगा इतनी कमाई
AajTak
साउथ अफ्रीका दौरे पर भारतीय टीम को 3 टी20, 3 वनडे और 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है. मगर इससे पहले साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड के लिए एक धांसू खबर सामने आ रही है. उसके लिए भारतीय टीम का यह दौरा आर्थिक रूप से काफी अहम होने वाला है. साउथ अफ्रीकी बोर्ड को इस सीरीज के सभी 8 मुकाबलों से बम्पर फायदा होना है.
India Vs South Africa Series: भारतीय टीम इन दिनों साउथ अफ्रीका दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच 3 टी20, 3 वनडे और 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जानी है. दौरे का आगाज रविवार (10 दिसंबर) से होगा. इस दिन भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला डरबन में खेला जाएगा.
मगर इससे पहले साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड के लिए एक धांसू खबर सामने आ रही है. उसके लिए भारतीय टीम का यह दौरा आर्थिक रूप से काफी अहम होने वाला है. साउथ अफ्रीकी बोर्ड को इस सीरीज के सभी 8 मुकाबलों से बम्पर फायदा होना है.
तीनों फॉर्मेट में अलग-अलग कप्तान
भारतीय टीम का यह साउथ अफ्रीका दौरा करीब 29 दिनों का रहने वाला है. इस दौरे से क्रिकेट साउथ अफ्रीका को इतनी कमाई होगी कि वह अपना घाटा भर देगा और इसके बाद भी पैसा बच जाएगा.
टी20 में सूर्यकुमार यादव, वनडे में केएल राहुल और टेस्ट में रोहित शर्मा कमान संभालेंगे. भारत और साउथ अफ्रीका के बीच सीरीज की शुरुआत 10 दिसंबर को टी20 के साथ होगी और 3 से 7 जनवरी तक टेस्ट के रूप में दौरा समाप्त होगा.
साउथ अफ्रीका को होगा इतना फायदा

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत से हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में अंदरूनी मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं. मोहम्मद आमिर ने 90 के दशक वाली टीम से तुलना करते हुए मौजूदा स्क्वॉड पर सवाल उठाए. शाहिद आफरीदी ने बड़े बदलाव की मांग की, जबकि शादाब खान ने प्रदर्शन से जवाब दिया. अब शादाब के बयान पर बासित अली भड़क उठे हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.










