
India Vs South Africa, Omicron: टेस्ट सीरीज पर ओमिक्रॉन का साया, अफ्रीका में घरेलू टूर्नामेंट टला, पहले मैच में नहीं आएंगे दर्शक
AajTak
क्रिकेट साउथ अफ्रीका को अपने घरेलू टूर्नामेंट को टालना पड़ा है. क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने रविवार को इस बात का ऐलान किया कि चार दिन की फ्रेंचाइज़ सीरीज़ को अभी टाल दिया गया है, ये फैसला कोरोना संकट के चलते लिया गया है.
India Vs South Africa, Omicron: टीम इंडिया इस वक्त साउथ अफ्रीका में मौजूद है और 26 दिसंबर से शुरू होने वाले पहले टेस्ट की तैयारियों में जुटी है. लेकिन टेस्ट सीरीज़ शुरू होने से पहले ही चिंताएं बढ़ गई हैं क्योंकि साउथ अफ्रीका में फैला कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट का असर बढ़ता जा रहा है. हाल ये है कि क्रिकेट साउथ अफ्रीका को अपने घरेलू टूर्नामेंट को टालना पड़ा है. क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने रविवार को इस बात का ऐलान किया कि चार दिन की फ्रेंचाइज़ सीरीज़ को अभी टाल दिया गया है, ये फैसला कोरोना संकट के चलते लिया गया है. जानकारी के मुताबिक, ये सभी मैच 16-19 दिसंबर, 19-22 दिसंबर के बीच खेले जा रहे थे. क्योंकि ये मैच कोविड बायो-बबल से बाहर हो रहे थे, ऐसे में तमाम कठिनाइयों को देखते हुए इन्हें टालने का फैसला लिया गया. pic.twitter.com/2rAUrlo9Xe

एक समय था जब बिहार से आईपीएल में खिलाड़ियों की मौजूदगी गिनी-चुनी होती थी. लेकिन आज 7 खिलाड़ियों का इस लीग में होना राज्य के क्रिकेट इकोसिस्टम में आए बदलाव का संकेत है. यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि उस बदलाव की कहानी है जहां कभी संसाधनों की कमी से जूझने वाला राज्य अब भारतीय क्रिकेट की मुख्यधारा में अपनी जगह बना रहा है.












