
India vs South Africa Match: लखनऊ में लॉर्ड शार्दुल का कमाल, अफ्रीकी कप्तान को डाली ऐसी बॉल उड़ा दिए होश, Video
AajTak
भारतीय टीम और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला लखनऊ में खेला जा रहा है. इस मैच में तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर ने अपनी गेंदबाजी का करिश्मा दिखाया और अफ्रीकी कप्तान टेम्बा बावुमा का चारों खाने चित कर दिया. शार्दुल ने बावुमा को क्लीन बोल्ड किया. इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है...
India vs South Africa Match: टीम इंडिया के फास्ट बॉलर शार्दुल ठाकुर ने एक बार अपना करिश्माई गेंदबाजी का जलवा दिखाया है. 'लॉर्ड शार्दुल' के नाम से मशहूर इस गेंदबाज ने साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा को अपने जाल में ऐसा फंसाया कि बल्लेबाज के होश और स्टम्प दोनों ही उड़ गए.
दरअसल, भारतीय टीम और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में साउथ अफ्रीका ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी.
शुरुआती दोनों विकेट शार्दुल ने ही झटके
यहां से अफ्रीकी टीम ने संभलकर खेलना शुरू किया, लेकिन शार्दुल ने अफ्रीकी बल्लेबाजों को हैरान-परेशान करते हुए चारों खाने चित कर दिया. शार्दुल ने अपना पहला शिकार जानेमन मलान को बनाया. मलान 22 रन बनाकर श्रेयस अय्यर के हाथों कैच आउट हो गए. यहां से अफ्रीकी टीम संभलने की कोशिश कर रही थी, लेकिन शार्दुल ने दूसरा झटका दिया.
इस बार शार्दुल ने अफ्रीकी कप्तान टेम्बा बावुमा को अपना शिकार बनाया. शार्दुल ने पारी के 15वें ओवर की आखिरी बॉल पर बावुमा को क्लीन बोल्ड किया. लॉर्ड शार्दुल ने ऑफ स्टम्प के थोड़ी बाहर की तरफ लेंथ बॉल डाली थी, जो घूमती हुई अंदर की ओर आई. बावुमा ने इसे अपने दूर से खेलना चाहा. इस दौरान अफ्रीकी प्लेयर के बैट और पैड के बीच काफी गैप हो गया था.
अफ्रीकी कप्तान को किया क्लीन बोल्ड

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत से हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में अंदरूनी मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं. मोहम्मद आमिर ने 90 के दशक वाली टीम से तुलना करते हुए मौजूदा स्क्वॉड पर सवाल उठाए. शाहिद आफरीदी ने बड़े बदलाव की मांग की, जबकि शादाब खान ने प्रदर्शन से जवाब दिया. अब शादाब के बयान पर बासित अली भड़क उठे हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.










