
India vs South Africa 1st ODI Preview: टेस्ट सीरीज में मिली हार की टीस मिटाने उतरेगी टीम इंडिया, KL राहुल के सामने बड़ा चैलेंज
AajTak
Match Preview of India vs South Africa 1st ODI: घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले वेंकटेश को बतौर ऑलराउंडर खिलाया जा सकता है. वहीं, टीम 3 तेज गेंदबाजों और रविचंद्रन अश्विन की स्पिन के साथ मैदान पर उतर सकती है.
भारतीय टीम को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए फेवरेट माना जा रहा था, लेकिन नतीजा उसके ठीक उलट निकला. टीम इंडिया को दक्षिण अफ्रीका ने 3 टेस्ट मुकाबलों की सीरीज में 2-1 से मात दी. भारतीय टीम नए कप्तान के अंडर में 19 बुधवार से वनडे सीरीज की शुरुआत करेगी. 3 मुकाबलों की सीरीज का पहला मैच पार्ल के बोलैंड पार्क में खेला जाना है. एक लंबे अरसे बाद विराट कोहली किसी कप्तान के अंडर में मैदान पर उतरेंगे. रोहित शर्मा के चोटिल होने की वजह से केएल राहुल को टीम की कमान सौंपी गई है. यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 2:00 से खेला जाएगा. Preps in full swing 💪 1⃣ day to for the 1st #SAvIND ODI 👌#TeamIndia pic.twitter.com/C6IlWxi3Lz

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












