
India vs SA, 3rd ODI: आखिरी वनडे में बदल गई पूरी बॉलिंग यूनिट, क्या 2023 विश्व कप की तैयारी से जुड़े हैं संकेत?
AajTak
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले दो वनडे हारने के बाद टीम इंडिया ने सीरीज भी गंवा दी है. केपटाउन में तीसरे वनडे के लिए भारतीय टीम ने गेंदबाजी में कई बदलाव किए.
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मौजूदा सीरीज के पहले दो वनडे हारने के बाद टीम इंडिया ने सीरीज भी गंवा दी है. केपटाउन में तीसरे वनडे के लिए भारतीय टीम ने गेंदबाजी में कई बदलाव किए. टीम मैनेजमेंट ने भुवनेश्वर कुमार, शार्दुल ठाकुर और रविचंद्रन अश्विन को बाहर कर दीपक चाहर, युवा प्रसिद्ध कृष्णा और जयंत यादव को मौका दिया है. टीम मैनेजमेंट के इस फैसले से विश्व कप की तैयारियों को लेकर एक झलक तो मिल गई है.

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.












