
India vs Pakistan T20 World Cup: पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया की खास तैयारी, स्टेडियम पहुंचकर बहाया पसीना
AajTak
ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में खेल जा रहे टी20 वर्ल्ड कप का आगाज 16 अक्टूबर से हो गया है. फिलहाल क्वालिफाइंग मुकाबले खेले जा रहे हैं. टीम इंडिया को अपना पहला मैच 23 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ ही खेलना है. यह मुकाबला दीपावली से ठीक एक दिन पहले खेला जाएगा. मैच से पहले भारतीय टीम ने स्टेडियम पहुंचकर ट्रेनिंग शुरू की.
India vs Pakistan T20 World Cup 2022: भारतीय क्रिकेट टीम ने अब अपने असली टी20 वर्ल्ड कप 2022 मिशन की तैयारी शुरू कर दी है. भारतीय टीम ने इससे पहले वॉर्म-अप मैच खेले थे. मगर अब टीम को वर्ल्ड कप में अपना पहला मुकाबला दिपावली से ठीक एक दिन पहले यानी 23 अक्टूबर को खेलना है.
टीम इंडिया का यह मैच पाकिस्तान के खिलाफ मेलबर्न में खेला जाएगा. भारतीय टीम दिवाली से ठीक पहले पाकिस्तानी पटाखा फुस्स करने की तैयारी में है. साथ ही एशिया कप के तहत खेले गए पिछले मुकाबले में मिली हार का बदला भी लेना चाहेगी. इसके लिए भारतीय टीम ने अपनी खास तैयारियां भी शुरू कर दी हैं.
बीसीसीआई ने शेयर किया ट्रेनिंग सेशन का फोटो
हाल ही में टीम इंडिया ने ब्रिस्बेन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला वॉर्म-अप मैच जीता था. जबकि इसी मैदान पर दूसरा वॉर्म-अप मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ होना था, जो बारिश के कारण रद्द हो गया. अब टीम इंडिया अपने पहले मुकाबले के लिए मेलबर्न पहुंच गई है. यहां आते ही टीम ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) पहुंचकर खास तैयारी शुरू कर दी है.
भारयीय टीम ने पहला ट्रेनिंग सेशन शुरू करते हुए जमकर पसीना बहाया. इसकी फोटो भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भी शेयर की है. साथ ही पोस्ट में लिखा, 'भारत-पाकिस्तान मैच से पहले टीम अपने पहले ट्रेनिंग सेशन के लिए एमएसएजी पहुंची.'
रविवार को होना है भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबला

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.

पाकिस्तान के ऑलराउंडर इमाद वसीम ने तलाक की घोषणा के दो महीने के भीतर दूसरी शादी कर ली है. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में अपने फैसलों पर पछतावा जताते हुए नई पत्नी नायला के साथ शांत और सम्मानजनक जीवन की उम्मीद जताई. वहीं पहली पत्नी सानिया अशफाक ने रिश्ते टूटने के पीछे तीसरे व्यक्ति की भूमिका सहित गंभीर आरोप लगाए हैं.







